,

बी.टी.आई. मैदान में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ, संजय श्रीवास्तव ने किया भूमिपूजन

रायपुर राजधानी रायपुर के केशंकर नगर स्थित बी.टी.आई. मैदान में खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के करकमलों से विधिवत भूमिपूजन के साथ हुआ। संजय श्रीवास्तव ने विधि.विधान से पूजा.अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता एवं क्षेत्र…

बी.टी.आई. मैदान में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ, संजय श्रीवास्तव ने किया भूमिपूजन

रायपुर
राजधानी रायपुर के केशंकर नगर स्थित बी.टी.आई. मैदान में खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के करकमलों से विधिवत भूमिपूजन के साथ हुआ। संजय श्रीवास्तव ने विधि.विधान से पूजा.अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता एवं क्षेत्र की सुख.समृद्धि की कामना की।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्यए अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सद्भावए एकता और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा जैसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामूहिक सहभागिता की भावना मजबूत होती है।
भूमिपूजन के साथ ही  खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति के आयोजन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। क्षेत्रवासियों में दशहरा उत्सव को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से , पार्षद रोहित साहू, विजेंद्र यादव, जगदीश साहू, हरिराम पाल, पुनीत यादव, गिरवर साहू, सूर्यवंश साहू, पारस नाथ, दिनेश साहू , कृष्ण बरमाल , डी एन पारधी, समिति के पदाधिकारीए सदस्यगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports