,

झारखंड की राजधानी में दशहरे की भव्य तैयारी, रावण-कुंभकर्ण-मेघनाथ के पुतलों के साथ होगा लेजर शो

रांची विजयादशमी पर रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार मैदान में 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया है। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी बनाई जाएगी पंजाबी…

झारखंड की राजधानी में दशहरे की भव्य तैयारी, रावण-कुंभकर्ण-मेघनाथ के पुतलों के साथ होगा लेजर शो

रांची
विजयादशमी पर रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस बार मैदान में 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट का कुंभकर्ण और 60 फीट का मेघनाथ का पुतला तैयार किया गया है। इसके साथ ही दो मंजिला सोने की लंका भी बनाई जाएगी

पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर आकाशीय आतिशबाजी और लेजर शो तक कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।

वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रावण के पुतले का दहन करेंगे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण और रांची के विधायक सीपी सिंह मेघनाथ के पुतले का दहन करेंगे।

झारखंड गठन के बाद से इस आयोजन में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद, विधायक के साथ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

श्रीराम दरबार से लेकर भांगड़ा तक की प्रस्तुति
इस बार कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के साथ धनबाद की विक्की छाबड़ा टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। दर्शकों के लिए श्रीराम दरबार, भगवान राम की जीवंत मूर्ति और रावण वध की जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, टाटा की सन्नी ग्रुप टीम भांगड़ा नृत्य पेश करेगी।

आतिशबाजी और लेजर शो रहेगा आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान कोलकाता की टीम आकाशीय आतिशबाजी करेगी, जबकि बिहार के बक्सर से आई टीम जमीन पर आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी।

इसके अलावा विशेष लेजर शो भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। विशाल पुतलों, सोने की लंका और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मोरहाबादी मैदान में दशहरा का नजारा देखने को मिलेगा।

सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की भी तैयारी
आयोजन के दौरान राज अस्पताल और पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए रांची प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, सदर अस्पताल और अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports