,

पंजाब दौरे पर अमित शाह, नशे और कानून व्यवस्था को लेकर AAP सरकार पर निशाना

चंडीगढ़. पंजाब में नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी इन मुद्दों पर सरकार पर हमलावर है। इस बीच 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले भाजपा नेता ने…

पंजाब दौरे पर अमित शाह, नशे और कानून व्यवस्था को लेकर AAP सरकार पर निशाना

चंडीगढ़.

पंजाब में नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी इन मुद्दों पर सरकार पर हमलावर है। इस बीच 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले भाजपा नेता ने नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत बताते हुए पंजाब को नशामुक्त बनाने की अपील की है।

भाजपा नेता ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर अमित शाह का पंजाब दौरे पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और युवाओं व भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अमित शाह का समर्थन करने और पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के सामूहिक प्रयास पर भरोसा रखने की अपील की। पोस्ट में आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा गया। भाजपा नेता ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो चुकी है। उन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मानसा जा सकते हैं शाह
मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह अपने दौरे में मानसा, संगरूर और गुरदासपुर जा सकते हैं, जहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। साफ है कि इस दौरे में वे राज्य सरकार पर नशा खोरी व लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाएंगे।  मानसा में बीते दिन परविंदर सिंह झोटा की हुई हत्या के बाद अमित शाह ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर साफ कहा था कि पंजाब के हालातों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा जाएगा। जिसके बाद शनिवार गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से नशा-विरोधी कार्यकर्ताओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर विस्तार में रिपोर्ट तलब भी की है। 

पहले ही नशामुक्ति यात्रा निकाल चुकी है भाजपा
पंजाब में नशे के मुद्दे पर भाजपा पहले ही नशामुक्ति यात्रा निकाल चुकी है। इस यात्रा में कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। भाजपा लगातार नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल भी नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में 20 अक्टूबर को अमित शाह का पंजाब दौरा महत्वपूर्ण है। दौरे से पहले भाजपा की पोस्ट के जरिए नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी का रुख सामने आया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports