दिल्ली में वोटर बनने का फिर मौका, SDD लिस्ट में नाम है तो ऐसे जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम

नई दिल्ली  दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को चुनाव आयोग दोबारा वोटर बनने का मौका दे रहा है। इसके लिए लोगों को फॉर्म-6 भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना होगा। ड्राफ्ट लिस्ट में 97.53 लाख लोगों के नाम जुड़े हैं। 47.56 लाख लोग एब्सेंट, शिफ्टेड,…

दिल्ली में वोटर बनने का फिर मौका, SDD लिस्ट में नाम है तो ऐसे जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम

नई दिल्ली
 दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए लोगों को चुनाव आयोग दोबारा वोटर बनने का मौका दे रहा है। इसके लिए लोगों को फॉर्म-6 भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना होगा। ड्राफ्ट लिस्ट में 97.53 लाख लोगों के नाम जुड़े हैं। 47.56 लाख लोग एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट लिस्ट में शामिल हुए हैं। अब इस लिस्ट को दोबारा से चेक किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इसे लेकर बूथ लेवल ऑफिसर को एसडीडी लिस्ट में शामिल लोगों के घरों में दोबारा जाने को कहा है। लोग सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर एसडीडी लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं। आपको फॉर्म-6 भरना होगा।

अगर आपका नाम एसडीडी लिस्ट में शामिल है या आप दोबारा फाइनल वोटर लिस्ट में खुद को शामिल कराना चाहते हैं, तो आपको फॉर्म-6 भरना होगा। इसके लिए आपको एक एड्रेस प्रूफ और एक आईडी प्रूफ देना होगा। इसके साथ ही एक घोषणापत्र भी भरना होगा। अगर लास्ट एसआईआर में आप वोटर थे, तो उसकी डिटेल देनी होगी।

अगर नहीं थे तो मां-पिता या दादा-दादी या नाना-नानी के विवरण से खुद को लिंक कराना होगा। दिल्ली के सीईओ अशोक कुमार ने कहा है कि अगर आप लास्ट एसआईआर से खुद को या अपने परिवार के किसी सदस्य से लिंक नहीं करा पा रहे हैं, तो बताए गए 12 डॉक्यूमेंट्स में से जरूरी डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं। इससे आपका नाम जुड़ जाएगा।

फॉर्म-6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरें
बीएलओ आपके घर आएंगे और आपका नाम नहीं जुड़ा है तो उनके द्वारा पूछी गई जानकारियां दें और फॉर्म-6 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ भरें। 30 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सीईओ ऑफिस की ओर से स्पेशल कैंप भी लगवाए जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को सभी 14947 पोलिंग स्टेशन पर कैंप लगाए जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म सीईओ दिल्ली की वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।

SIR के आंकड़ों पर नजर
    1,45,10,299 दिल्ली में SIR शुरू होने के समय कुल वोटर
    97,53,577 (67.22%) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल वोटर
    47,56,722 एसडीडी लिस्ट में शामिल वोटर
    43,32,775 शिफ्ट, एब्सेंट या अन्य श्रेणी
    2,82,412 डेड वोटर
    1,41,535 डुप्लीकेट वोटर
    31 अगस्त ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने की तारीख
    4 दिसंबर अंतिम वोटर लिस्ट जारी करने का तय कार्यक्रम

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports