,

इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल नवरात्रि के पावन पर्व पर इंदौर में रविवार को भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर से प्रारंभ हुई विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई एरोड्रम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर पहुंची,जहां यात्रा का समापन हुआ।…

इंदौर में विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

नवरात्रि के पावन पर्व पर इंदौर में रविवार को भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रसिद्ध बड़ा गणपति मंदिर से प्रारंभ हुई विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई एरोड्रम क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर पहुंची,जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता की। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और स्वागत के माध्यम से यात्रा का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चुनरी यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख,शांति,वैभव और आनंद लेकर आए। मां के आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवरात्रि का महापर्व हमें मां दुर्गा की आराधना के साथ जीवन में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। मां की कृपा सभी पर बनी रहे और आने वाले दशहरे और दीपावली के पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से जयकारे लगवाते हुए मां के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चुनरी यात्रा के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनरी यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों,जातियों और पंथों के लोगों को एक साथ आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में सभी समान हैं। यहां ऊंच-नीच,अमीर-गरीब और जाति-पंथ का कोई भेद नहीं होता। मां के प्रति श्रद्धा और आस्था सभी को एक सूत्र में बांधती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता,आपसी सद्भाव और एकता को भी मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों को दशहरे और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख,शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

विशाल चुनरी यात्रा के दौरान पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने चुनरी यात्रा में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति से मार्ग में जगह-जगह धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हुआ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक तथा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट,महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेन्दोला,श्री गोलू शुक्ला,श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ तथा श्री महेंद्र हार्डिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री आकाश विजयवर्गीय तथा श्री गोपी कृष्णा नीमा,श्री प्रताप करोसिया,श्री सावन सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports