,

पंजाब का मौसम: बारिश नहीं, पहाड़ों की बर्फबारी से पारे पर असर

अमृतसर. पंजाब में आने वाले दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनमान है। यानीकि सूरज चमकेगा और बारिश के आसार भी नहीं हैं। लेकिन इसी बीच तापमान में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का तापमान सामान्य के…

पंजाब का मौसम: बारिश नहीं, पहाड़ों की बर्फबारी से पारे पर असर

अमृतसर.

पंजाब में आने वाले दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनमान है। यानीकि सूरज चमकेगा और बारिश के आसार भी नहीं हैं। लेकिन इसी बीच तापमान में अधिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य का तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पंजाब में शुष्क मौसम के बीच भी मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं के कारण राज्य का तापमान अधिक नहीं बदलेगा। शनिवार-रविवार की रात तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली, जबकि रविवार दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ौतरी हुई। लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया।

24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके बावजूद मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 19 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है

ठंडक बढ़ने से बिजली की मांग में कमी
मौसम में बदलाव के साथ बिजली की मांग में भी कमी देखी जा रही है। सुबह छह बजे तक पंजाब में बिजली की मांग 7,286 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य ने 2,771 मेगावाट बिजली ली, जबकि निर्धारित मात्रा 2,887 मेगावाट थी। इस तरह निर्धारित मात्रा से 116 मेगावाट कम बिजली ली गई। राज्य में बिजली उत्पादन 4,503 मेगावाट रहा। बिजली की आवृत्ति 50.02 हर्ट्ज दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचेगा पंजाब और चंडीगढ़ में 24 से 29 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री तक रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी रहेगी, वहीं सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports