,

दशहरा 2026: पंचकूला में 221 फीट का रावण, कुरुक्षेत्र में 101 फीट तक के पुतले होंगे आकर्षण

 हिसार/पानीपत  प्रदेश में आज विजयादशमी पर जगह-जगह रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों को 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने…

दशहरा 2026: पंचकूला में 221 फीट का रावण, कुरुक्षेत्र में 101 फीट तक के पुतले होंगे आकर्षण

 हिसार/पानीपत
 प्रदेश में आज विजयादशमी पर जगह-जगह रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मैदान में 221 फीट ऊंचा रावण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजकों को 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

करीब 70 लाख रुपये की लागत से हो रहे आयोजन में रावण दहन के साथ आतिशबाजी भी होगी। वहीं हिसार में पुराना राजकीय कालेज मैदान में खड़े पुतलों की सुरक्षा के लिए कटला रामलीला कमेटी ने बाउंसर तैनात किए हैं। पिछले वर्ष कुछ शरारती तत्वों ने पुतलों को समय पूर्व ही आग लगा दी थी।

कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. ऋषभ वत्स के अनुसार, रावण दहन का शुभ समय शाम 5:47 बजे से रात 8:23 बजे तक है। शाम 5:47 से 6:12 बजे तक का समय विशेष शुभ माना गया है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 1:59 से 2:45 बजे तक और अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:14 से शाम 3:30 बजे तक रहेगा।

कई शहरों में होंगे आयोजन
रोहतक के आइटीआइ मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 69 और 65 फीट के पुतले जलेंगे।

करनाल जिले में 14 स्थानों पर आयोजन होंगे। जींद जिले में सफीदों का 70 फीट ऊंचा रावण प्रमुख रहेगा। फतेहाबाद जिले के भूना में पुतले का दहन इलेक्ट्रानिक रिमोट से होगा।

कुरुक्षेत्र में 101 फीट तक के पुतले तैयार किए गए हैं। हिसार, कैथल, हांसी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगह दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports