शेयर बाजार में अचानक पलटी बाजी, सुबह की तेजी गायब; सेंसेक्स ऊंचे स्तर से 1,400 अंक टूटा

मुंबई  शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को दिन बेहद हैरान करने वाला साबित हो रहा है. जोरदार ओपनिंग करने के बाद देखते ही देखते Stock Market Crash हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स तो ऐसा फिसला कि दोपहर 1.30 बजे तक ही अपने दिन के हाई…

शेयर बाजार में अचानक पलटी बाजी, सुबह की तेजी गायब; सेंसेक्स ऊंचे स्तर से 1,400 अंक टूटा

मुंबई 
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को दिन बेहद हैरान करने वाला साबित हो रहा है. जोरदार ओपनिंग करने के बाद देखते ही देखते Stock Market Crash हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स तो ऐसा फिसला कि दोपहर 1.30 बजे तक ही अपने दिन के हाई लेवल से करीब 1400 अंक टूट गया. तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स का भी बुरा हाल है। 

Day-High से क्रैश हुआ सेंसेक्स 
सबसे पहले बात करते हैं बीएसई के सेंसेक्स इंडेक्स की, जो बुधवार को तूफानी तेजी के साथ 74 हजार के स्तर के पार खुला था. Sensex ने अपने पिछले सोमवार के बंद 73,852.90 की तुलना में उछलकर 74,337.93 पर कारोबार शुरू किया और अगले कुछ ही मिनटों में ये इंडेक्स रॉकेट की तरह भागते हुए 74,682.19 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। 

इस स्तर को छूने के बाद अचानक तेजी गिरावट में तब्दील हो गई और सेंसेक्स फिसलता चला गया. खबर लिखे जाने तक ये 73,281 के लेवल पर आ गया था और इस हिसाब से देखें, तो 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने डे-हाई से 1401 अंक फिसल गया था। 

निफ्टी का भी बुरा है हाल 
BSE Sensex की तरह ही एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी अपनी चाल बदलता हुआ नजर आया. शुरुआत तूफानी तेजी के साथ करने के बाद अचानक Nifty Crash हो गया. ये इंडेक्स बुधवार को अपने पिछले बंद 22,888.95 की तुलना में तेजी लेकर 23,016 पर ओपन हुआ था और सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 23,120 के लेवल पर पहुंच गया था. फिर इसमें भी गिरावट आई और दिन के इस हाई लेवल से 448 अंक गिरकर 22,672 पर ट्रेड करता दिखा। 

पलक झपकते ही बिखरे ये बड़े शेयर 
शेयर बाजार में जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल ज्यादातर शेयर ग्रीन जोन में नजर आ रहे थे, तो वहीं खबर लिखे जाने तक Eternal Share (3.40%), Bajaj Finance Share (3.30%), Trent Share (2.88%), Maruti Share (2.40%), Axis Bank Share (2.20%), NTPC Share (2.15%), Bajaj Finserv Share (2.10%), BEL Share (2.15%), IndiGo Share (2.05%), M&M Share (1.95%) और HDFC Bank Share (1.60%) की गिरावट लेकर कारोबार करते नजर आए। 

RIL समेत IT Share झूमे
जहां एक ओर अचानक शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखर गए, तो वहीं जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ लॉन्च होने का असर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में ये 2.30% तक चढ़ गया था. हालांकि, बाजार टूटने के साथ इसकी रफ्तार जरूर धीमी पड़ती दिखाई दी. इसके अलावा Infosys Share (3.10%), Tech Mahindra Share (2.80%), HCL Tech Share (2.20%), TCS Share (2.09%) की बढ़त लेकर गदर मचा रहे थे। 

शेयर बाजार फिसलने की वजह क्या? 
अब सबसे बड़ा सवाल कि आखिर धुआंधार तेजी के बाद ऐसा क्या हुआ, जिससे शेयर मार्केट का सेंटीमेंट गड़बड़ा गया और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश (Sensex-Nifty Crash) हो गए. तो बता दें कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा सकता है. दरअसल, वेस्ट एशिया में जारी तनाव और अमेरिका में क्रूड ऑयल रिजर्व में कमी आई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। 

तेल की ऊंची कीमत भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए चिंता का विषय है और इसका दबाव बाजार पर दिखा है. इसके अलावा बाजार में तेजी के बीच प्रॉफिट बुकिंग ने भी गिरावट में बड़ा रोल निभाया है. अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों बाजार चढ़ते ही जोरदार मुनाफावसूली कर डाली। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports