,

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर अमित शाह का टारगेट तय, NDA सरकार बनाने का किया ऐलान

चंडीगढ़  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में अगली सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में NDA की सरकार बनेगी. मंगलवार को दिल्ली में यमुना की सफाई से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दलों…

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर अमित शाह का टारगेट तय, NDA सरकार बनाने का किया ऐलान

चंडीगढ़ 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में अगली सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में NDA की सरकार बनेगी. मंगलवार को दिल्ली में यमुना की सफाई से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होगा और पंजाब के लोग NDA की सरकार चाहते हैं। 

अमित शाह ने दावा किया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी 'बहानेबाजी की राजनीति' पार्टी को नहीं बचा पाएगी. शाह ने कहा कि पंजाब में NDA की सरकार बनने के बाद राज्य में नशे की तस्करी की समस्या को खत्म किया जाएगा। 

कांग्रेस और AAP पर भी साधा निशाना
शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वे चुनाव में हारने के बाद ईवीएम में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कई राज्यों में लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं, इसके बावजूद वे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहते हैं। 

यमुना की सफाई को लेकर शाह ने दिल्ली की पिछली कांग्रेस और AAP सरकारों पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान नालों और सीवर का पानी यमुना में गिरता रहा. शाह ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने नदी में गंदे पानी के बहाव को कम करने में कामयाबी हासिल की है। 

यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
अमित शाह ने दिल्ली में यमुना को साफ करने से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नदी को साफ करने के बाद बीजेपी 2029 में जनता से जनादेश मांगेगी। 

पंजाब में NDA की सरकार बनाने का शाह का बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. अब तक बीजेपी पंजाब में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहती रही है. ऐसे में NDA सरकार बनाने के उनके बयान से राज्य में संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं. हालांकि, शाह के बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि पंजाब में चुनाव के लिए किन दलों के साथ गठबंधन होगा। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports