Saudi Arabia Attack: दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास परिवारों के संपर्क में

दम्माम  सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर रात हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए. इस हमले में कुल दो लोगों की जान गई है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने भारतीय साइड को इस घटना की जानकारी दी है. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, घटना…

Saudi Arabia Attack: दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास परिवारों के संपर्क में

दम्माम 
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर रात हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए. इस हमले में कुल दो लोगों की जान गई है. सऊदी अरब के अधिकारियों ने भारतीय साइड को इस घटना की जानकारी दी है. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा रही है और प्रभावित परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। 

भारतीय पक्ष ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही, हमले में घायल हुए भारतीय नागरिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. फिलहाल, मृतक भारतीय नागरिक की पहचान, घायलों की स्थिति और हमले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क

भारतीय पक्ष ने बताया कि सऊदी अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर घटना के बारे में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है. इसके साथ ही प्रभावित परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है. भारतीय मिशन घायलों को लेकर भी भारतीय पक्ष जानकारी जुटा रहा है। 

हालांकि अभी तक उपलब्ध जानकारी में हमले के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और घटना के दौरान एयरपोर्ट पर हुए नुकसान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय प्रभावित भारतीय नागरिक एयरपोर्ट के किस हिस्से में मौजूद थे। 
अरब न्यूज के अनुसार सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GACA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार शाम एयरपोर्ट पर हुए हमले में मारे गए लोगों में एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय शामिल हैं। 

अथॉरिटी ने यह भी बताया कि घायल हुए आठ लोगों में "एक सऊदी नागरिक, भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी मूल के दो-दो व्यक्ति, और नेपाल मूल का एक व्यक्ति" शामिल हैं। अथॉरिटी ने आगे कहा, "उन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वे कई अस्पतालों में जरूरी इलाज करा रहे हैं। GACA ने बताया कि एयरपोर्ट को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता
दम्माम सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का प्रमुख शहर है और यहां स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में शामिल है. सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार 21 अक्टूबर 2026 की शाम को हमला हुआ था। 

इसके बाद यहां से ऑपरेशन तब बंद कर दिया गया था, लेकिन ताजा जानकारी में इस एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports