,

गुरुग्राम में आधी रात से ब्लैकआउट, बिजली-पानी की सप्लाई ठप; दर्जनों इलाके प्रभावित

गुरुग्राम  साइबर सिटी गुरुग्राम में बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है. शहर के दर्जनों इलाके बीती रात 12 बजे से लगातार ब्लैकआउट की चपेट में हैं. गुरुवार रात 10 से 12 बजे के बीच महज दो घंटे की अस्थायी राहत मिलने के बाद दोबारा बत्ती गुल हुई, जिसके चलते शहर के ज्यादातर हिस्से…

गुरुग्राम में आधी रात से ब्लैकआउट, बिजली-पानी की सप्लाई ठप; दर्जनों इलाके प्रभावित

गुरुग्राम 
साइबर सिटी गुरुग्राम में बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया है. शहर के दर्जनों इलाके बीती रात 12 बजे से लगातार ब्लैकआउट की चपेट में हैं. गुरुवार रात 10 से 12 बजे के बीच महज दो घंटे की अस्थायी राहत मिलने के बाद दोबारा बत्ती गुल हुई, जिसके चलते शहर के ज्यादातर हिस्से अंधेरे के आगोश में समा गए। 

सब-डिवीजन सेक्टर-2 ब्लॉक-बी, अशोक विहार फेज-2 व 3, सेक्टर-5, दयानंद कॉलोनी, सेक्टर-4, भीमगढ़ खेड़ी, पालम विहार सब-डिवीजन, सेक्टर-23, राजेंद्र पार्क, रतन विहार, विष्णु गार्डन और सेक्टर-105 जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से बिजली कटौती की सबसे अधिक शिकायतें सामने आ रही हैं. भीषण कटौती के चलते लोगों की रात परेशानी में गुजरी और सुबह होते-होते पानी की किल्लत से हाहाकार मच गया। 

शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी हालात बद से बदतर बने हुए हैं. सोहना और फरुखनगर तहसील के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से आम जनजीवन बुरी तरह पटरी से उतर चुका है। 

संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के टोल-फ्री नंबर पर 5,500 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. लगातार बजती फोन की घंटियों और शिकायतों के भारी अंबार के आगे हेल्पलाइन सिस्टम भी हांफता नजर आ रहा है। 

इस आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के तमाम एहतियाती कदम पूरी तरह बेअसर साबित हो रहे हैं. ऐसे में सिस्टम की कार्यशैली पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब कर्मचारियों की हड़ताल की पूर्व सूचना प्रशासन और बिजली निगम के पास पहले से मौजूद थी, तो समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

पूर्व चेतावनी के बावजूद बैकअप प्लान तैयार न करना प्रशासनिक विफलता को उजागर करता है, जिसका खामियाजा आज लाखों बेकसूर नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। 

इस बीच, गुरुग्राम के DC ने बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली सप्लाई से जुड़ी किसी भी समस्या, तकनीकी खराबी या पावर कट की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर दें. .इलेक्ट्रिसिटी हेल्पलाइन: 1912 / 1800-180-4334 WhatsApp हेल्पलाइन: 8813999708 / 9540954768

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports