,

पंजाब विधानसभा में सियासी तकरार, हरपाल सिंह चीमा ने प्रगट सिंह को कहा ‘चिट्टा पार्टी का सदस्य’

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल चलाने की स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील के बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। चीमा ने प्रगट सिंह को संबोधित करते हुए कहा, “यू आर डी मेंबर ऑफ चिट्टा पार्टी।” उन्होंने कांग्रेस पर सिख विरोधी दंगों,…

पंजाब विधानसभा में सियासी तकरार, हरपाल सिंह चीमा ने प्रगट सिंह को कहा ‘चिट्टा पार्टी का सदस्य’

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल चलाने की स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील के बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। चीमा ने प्रगट सिंह को संबोधित करते हुए कहा, “यू आर डी मेंबर ऑफ चिट्टा पार्टी।”

उन्होंने कांग्रेस पर सिख विरोधी दंगों, श्री अकाल तख्त साहिब पर हमले और पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। सदन में यह बहस उस समय हुई, जब स्पीकर विपक्ष से नारेबाजी छोड़कर प्रश्नकाल चलने देने और पंजाब के लोगों से जुड़े सवाल उठाने की अपील कर रहे थे। हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के शासनकाल में पंजाब और सिख समुदाय ने बहुत कुछ झेला है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिखों के गले में टायर डालकर जलाया गया। उन्होंने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का नाम लेते हुए भी कांग्रेस को घेरा। चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग उन घटनाओं को भूले नहीं हैं, जिनमें परिवारों ने अपने बेटे खोए और महिलाओं को विधवा होना पड़ा। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब पर हमले का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

नशे के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा
वित्त मंत्री ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेताओं को पहले अपने राजनीतिक रिकॉर्ड पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने विधायक सुखपाल सिंह खैहरा का नाम लेते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस मामले का उल्लेख किया। चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी और अब वही पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। उन्होंने अकाली दल के शासनकाल और पंजाब में नशे के प्रसार का भी उल्लेख किया। चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि राज्य में नशे की समस्या किस तरह बढ़ी। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर जाकर नशा खत्म करने के वादे करने वाले नेताओं पर भी सवाल उठाए।

नकोदर गोलीकांड का भी किया जिक्र
चीमा ने अपने भाषण में नकोदर गोलीकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन घटनाओं को नहीं भूले हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर पुराने मामलों और अपने राजनीतिक कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए। इससे पहले स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सदन में जारी नारेबाजी के बीच सदस्यों से कहा कि पंजाब के लोगों के सवाल प्रश्नकाल में लगे हुए हैं। उन्होंने अपील की कि सदस्य प्रश्नकाल के दौरान ही अपने सवालों और तर्कों के जरिये बहस करें तथा सदन की मर्यादा बनाए रखें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports