,

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, बिहार के कई जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना  बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 27-28 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पिछले 24 घंटों का हाल मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के…

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, बिहार के कई जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना
 बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 27-28 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
पिछले 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5°C दर्ज किया गया।

वहीं, सबसे कम तापमान डेहरी (रोहतास) में 16.2°C दर्ज किया गया। पटना और सीवान में 19 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

चक्रवाती तूफान की हलचल
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है। यह 24 अक्टूबर को 'डिप्रेशन' और 26 अक्टूबर की सुबह तक 'चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है। इसके अलावा, 24 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि कल पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव दिखेगा।

28 अक्टूबर से उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार के जिलों में कुछ स्थानों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने (वज्रपात) और मेघगर्जन की संभावना है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports