पैरा एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, पिछला रिकॉर्ड टूटा

नागोया   भारत ने पैरा एशियन गेम्स में अबतक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने आइची-नागोया में 30 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीते और हांग्झू खेलों का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने पैरा एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे जो उसका इन खेलों में…

पैरा एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, पिछला रिकॉर्ड टूटा

नागोया  
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में अबतक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने आइची-नागोया में 30 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीते और हांग्झू खेलों का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत ने पैरा एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे जो उसका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। लेकिन इस बार पैरा एथलीटों ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने इस तरह अपने अभियान का अंक रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ किया।

पैरा एशियाड में भेजा था 168 एथलीटों का दल
भारत ने इस बार इन खेलों में 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था जो 2023 में हांग्झू में हुए पिछले चरण में हिस्सा लेने वाले दल की संख्या से लगभग आधा था। भारतीय खिलाड़ियों ने हांग्झू में 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे जो उस समय देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। शुक्रवार को पहली बार स्वर्ण पदक जीतने में पैरा एथलेटिक्स का दबदबा नहीं रहा बल्कि बैडमिंटन खिलाड़ियों, तीरंदाजों और निशानेबाज मोना अग्रवाल ने भी भारत के पदकों की संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया। इस तरह भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों के साथ अपना अभियान पूरा किया।
 
पदक तालिका में किस स्थान पर भारत?
भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन शनिवार को कुछ स्पर्धाओं के फाइनल होने के कारण उसकी स्थिति बदल सकती है। भारत का उन स्पर्धाओं में कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है। अभियान के आखिरी दिन भारत ने नौ स्वर्ण पदक जीते जो इस चरण में उसका एक दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये स्वर्ण पदक तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में मिले। एथलेटिक्स ने हमेशा की तरह भारत के लिए पदक संख्या में इजाफा किया। इस स्पर्धा में भारत ने कुल 65 पदक जीते जो 2023 के मुकाबले 12 अधिक हैं। शुक्रवार को हालांकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी सुर्खियां बटोरीं और तीन स्वर्ण पदक जीते। इनमें पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार के व्यक्तिगत वर्गों के स्वर्ण पदक शामिल हैं।
 
तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, महिला रिकर्व युगल स्पर्धा में भारत की भावना चौधरी और पूजा जात्यान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-6 से हार मिली। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 357.5 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जबकि हनी ने पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का थ्रो कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पैरा एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन
पुरुषों की 400 मीटर टी64 स्पर्धा में संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि हमवतन अजय कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा निमिषा चक्कुंगलपरंबिल ने महिला लंबी कूद टी47 और प्रमोद बिजारनिया ने पुरुष 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में रजत पदक जीते। हालांकि, चक्का फेंक में प्रवीण शर्मा और गोला फेंक में अमीषा रावत चौथे स्थान पर रहे। भारत के संदीप ने पुरुषों की 400 मीटर टी64 फाइनल में 52.28 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारत के अजय कुमार ने भी इस स्पर्धा में पदक जीता। उन्होंने 53.61 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनका समय गेम्स रिकॉर्ड रहा। भारत के हनी ने एथलेटिक्स में देश का मान बढ़ाया। उन्होंने पुरुषों की भाला फेंक एफ37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
 
भाला फेंक में क्लीन स्वीप
भारत के स्टार पैरा भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने शुक्रवार को पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की एफ 42-44/61-64 संयुक्त स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का बचाव किया। वहीं, इस स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक अपने नाम किए। दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक 28 वर्षीय सुमित ने अपने दूसरे प्रयास में 72.46 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया। एफ42 वर्ग में हिस्सा लेने वाले महेंद्र गुर्जर ने 59.03 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता, जबकि एफ44 वर्ग के संदीप संजय सरगर ने 64.48 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक हासिल किया।
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports