,

अम्बिकापुर में विवाह को लेकर हंगामा, ‘लव जिहाद’ के आरोप पर सड़क जाम

सीतापुर  पखवाड़े भर पहले मुस्लिम युवक द्वारा आदिवासी युवती से प्रेम विवाह के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटनाक्रम को लव जिहाद की संज्ञा देते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कंवर समाज एवं सर्व हिंदू समाज ने इस घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन करते हुए पहले राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर…

अम्बिकापुर में विवाह को लेकर हंगामा, ‘लव जिहाद’ के आरोप पर सड़क जाम

सीतापुर 

पखवाड़े भर पहले मुस्लिम युवक द्वारा आदिवासी युवती से प्रेम विवाह के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटनाक्रम को लव जिहाद की संज्ञा देते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कंवर समाज एवं सर्व हिंदू समाज ने इस घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन करते हुए पहले राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जाम के बाद थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।हालांकि पुलिस प्रशासन की सूझबूझ और समझाइश के बाद कार्यकर्ताओं ने दो घँटे बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार पखवाड़े भर पहले नगर सैनिक के पद पर पदस्थ आदिवासी युवती एवं मुस्लिम युवक ने परिवार की सहमति के बिना प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह से नाराज चल रहे युवती के स्वजन ने थाने में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की थी।घरवालों की आपत्ति के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए युवती को थाने बुलाया था।`

इस दौरान युवती के घरवालों ने समाज एवं लोक लाज का भय दिखाकर युवती को काफी समझाने की कोशिश की।लेकिन युवती ने उनकी एक नही सुनी और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।घरवालों के काफी समझाने के बाद भी जब कोई असर नही हुआ तब पुलिस ने थाने में युवती का बयान दर्ज करते हुए मजिस्ट्रियल बयान कराने के बाद उसकी इच्छानुसार उसे जाने दिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घरवालों ने एक बार फिर उसे समझाते हुए साथ घर चलने को बोला पर युवती ने साफ इंकार कर दिया।क्षेत्र में आदिवासी युवती एवं मुस्लिम युवक द्वारा प्रेमविवाह का मामला सामने आते ही हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे।इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत कंवर समाज एवं सर्व हिंदू समाज रैली की शक्ल में थाने के नजदीक पहुंच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम कर दिया इस कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

आंदोलनकारी कुछ देर जाम करने के बाद थाने का घेराव कर युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से ऐसी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।नाराज प्रदर्शनकारी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओ पुलिस टीएस पट्टावी एवं थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से लंबी चर्चा की।पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में विधि सम्मत एवं निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ढाई घंटे तक चले चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन को समाप्त किया।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

थाने के पास से धरना प्रदर्शन खत्म करने के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ एसडीएम कार्यालय पहुँची। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अगर इस प्रकरण की जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में सड़क जाम एवं धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जायेगा। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि युवती के घरवाले एवं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवती को एक बार थाने बुलाया जाए।ताकि घरवाले उससे बातचीत कर लिखित रूप से उसका पक्ष जान सके।इस संबंध में युवती को सूचित किया जाएगा। अगर वह आने को राजी हुए तो घरवालों को खबर दे दी जाएगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports