,

सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर को बड़ा निवेश, लालवाला इंडस्ट्रीज़ लगाएगी ₹1,200 करोड़

इंदौर  मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सूबे के इंदौर में स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय 'मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026' के पहले दिन निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इस दौरान लालवाला इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधि सौरभ हरिवदन लालवाला…

सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर को बड़ा निवेश, लालवाला इंडस्ट्रीज़ लगाएगी ₹1,200 करोड़

इंदौर 

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सूबे के इंदौर में स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय 'मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026' के पहले दिन निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इस दौरान लालवाला इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधि सौरभ हरिवदन लालवाला और सिद्धार्थ लालवाला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात कर इंदौर में 1200 करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा प्रस्ताव रखा।

समिट में लालवाला इंडस्ट्रीज़ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताया कि, प्रस्तावित योजना के तहत कंपनी आगामी पांच वर्षों में इंदौर में 1200 करोड़ रुपए का चरणबद्ध निवेश कर एक अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना के जरिए प्रदेश में 300 कुशल और तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा
बैठक में कंपनी ने इंदौर में माइक्रोवेव और रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) जनरेटर और गैलियम नाइट्राइड (GaN) डिवाइस के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना साझा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता का तेजी से विस्तार होगा और सेमीकंडक्टर उद्योग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति शृंखला को मजबूती भी मिलेगी।

लालवाला इंडस्ट्रीज़ के बारे में
गुजरात के सूरत में स्थित लालवाला इंडस्ट्रीज़ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। कंपनी 2450 मेगाहर्ट्ज (MHz) के हाई-पावर सॉलिड-स्टेट माइक्रोवेव जनरेटर बनाती है, जिनका उपयोग सेमीकंडक्टर चिप निर्माण में एचिंग और डिपॉजिशन उपकरणों में किया जाता है। इसके अलावा, कंपनी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग के लिए सिरेमिक और प्लास्टिक पैकेज, प्रोसेस गैस और केमिकल्स की आपूर्ति में भी सक्रिय है। प्रदेश में कंपनी इस इकाई के जरिए अपना पहला कदम रखेगी।

सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लालवाला इंडस्ट्रीज़ के निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए राज्य शासन की तरफ से हरसंभव सहयोग, सुगम प्रक्रिया और जरूरी अधोसंरचना मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही, सीएम ने कंपनी के नेतृत्व को जनवरी 2027 में प्रस्तावित आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports