,

डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक समय पर पहुँचने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 34 मील के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए 12 व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई…

डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

भोपाल

मध्यप्रदेश पुलिस आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों तक समय पर पहुँचने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 34 मील के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हुए 12 व्यक्तियों को डायल-112 के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज पहुँचाया।

23 अक्टूबर को दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एफआरव्ही को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 के प्रधान आरक्षक  विनय दुबे, प्रधान आरक्षक  दुर्गेश तथा पायलट  करण एवं  महेन्द्र ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में घायल सभी 12 व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज में भर्ती कराया।

डायल-112 की यह त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही आपात परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायता के लिए रवाना होना, घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य करना और घायलों को अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था करना पुलिस की जनहितैषी कार्यशैली का परिचायक है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

    

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports