,

इंदौर ट्रैफिक अलर्ट: तीन इमली-पिपल्याहाना मार्ग पर बसों की आवाजाही पर रोक

 इंदौर   मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे के बीच अंतरराज्यीय बसें (ऑल इंडिया परमिट) नहीं चल सकेंगी। यातायात का दबाव कम करने और दुर्घटनाओं की आशंका रोकने के…

इंदौर ट्रैफिक अलर्ट: तीन इमली-पिपल्याहाना मार्ग पर बसों की आवाजाही पर रोक

 इंदौर 
 मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से रात 11 बजे के बीच अंतरराज्यीय बसें (ऑल इंडिया परमिट) नहीं चल सकेंगी।

यातायात का दबाव कम करने और दुर्घटनाओं की आशंका रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह आदेश जारी किया है। प्रतिबंधित मार्ग के स्थान पर बसों के लिए वैकल्पिक रास्ता तय किया गया है। आदेश एक माह तक प्रभावशील रहेगा।

प्रशासन के आदेश
प्रशासन के आदेश के अनुसार तीन ईमली चौराहे से मूसाखेड़ी होते हुए पिपल्याहाना चौराहे तक और पिपल्याहाना से मूसाखेड़ी होते हुए तीन इमली तक अंतरराज्यीय बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक इस आदेश के तहत प्रतिबंध लागू नहीं होगा। वहीं सिटी बसों और इंटरसिटी बसों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

दोनों दिशाओं के लिए तय किए वैकल्पिक मार्ग
तीन इमली से पिपल्याहाना की ओर जाने वाली अंतरराज्यीय बसों को अब पालदा, देवगुराड़िया और बिचौली होकर गुजरना होगा। इसी तरह पिपल्याहाना से तीन इमली आने वाली बसें बिचौली, देवगुराड़िया और पालदा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। बस संचालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करना होगा।

निर्माण कार्य पूरा करने की कवायद
मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क पर यातायात का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। इस मार्ग से गुजरने वाली बड़ी बसों के कारण जाम की स्थिति बनने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। भारी वाहनों के दबाव को दूसरे मार्गों पर बांटने से निर्माण क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की परेशानी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports