ओबामा का ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं पर हमला, बोले- उनका व्यवहार क्रूर और अशिष्ट

वाशिंगटन अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. चुनाव से ठीक पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है. ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते समय ओबामा ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को…

ओबामा का ट्रंप और रिपब्लिकन नेताओं पर हमला, बोले- उनका व्यवहार क्रूर और अशिष्ट

वाशिंगटन

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. चुनाव से ठीक पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है. ओहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते समय ओबामा ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को क्रूर बताया. वहीं, फ्लोरिडा में वोट डालने पहुंचे ट्रंप ने रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का बचाव किया। 

इतना ही नहीं, ओबामा ने उनके व्यवहार को अशिष्ट भी करार दिया. ओबामा चुनावों से पहले डेमोक्रेटिक मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. यह मध्यवधि चुनाव यह तय करेंगे कि अमेरिकी राजनीति में सत्ता का संतुलन किस और झुकेगा. ओबामा ने ओहायो में गर्वनर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन और मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की खूब तारीफें भी की। 

ओहायो में, ओबामा ने रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी पर एक चुनावी विज्ञापन को लेकर जमकर निशाना साधा. इस विज्ञापन में एक्टन की मां को दिखाया गया था. इसी विज्ञापन को लेकर ओबामा ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के व्यवहार को क्रूर और अशिष्ट करार दिया। 

ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस विज्ञापन का बचाव किया जबकि ओहायो में रिपब्लिकन नेताओं ने ही इसे वापस लेने की मांग की. रामास्वामी पर तंज कसते हुए ओबामा ने कहा, 'हाल के दिनों में हमने देखा है कि ऐसी कोई नहीं है जिसे वे पार नहीं करें. और ऐसा कोई निचला स्तर नहीं है, जिस तर वे न गिरें। 

विज्ञापन पर अमेरिका में सियासत
रामास्वामी के बारे में ओबामा ने कहा, "हाल के दिनों में हमने देखा है कि ऐसी कोई सीमा नहीं है जिसे वे पार न करें, और ऐसा कोई निचला स्तर नहीं है जिस तक वे न गिरें." उन्होंने बताया कि एक्टन ने "अपने दर्दनाक बचपन और उन सभी अनुभवों के बारे में बहुत भावुक होकर बात की है, जिनसे वह गुज़री हैं। 

इस विज्ञापन में एक्टन की मां डोना आर्थर, उन्हें झूठी बाती हैं और कहती हैं उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं. इसी विज्ञापन को लेकर ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी पर निशाना साधा है। 

एक्टन ने भी रामास्वामी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मेरे प्रतिद्वंद्वी ने अपने लड़खड़ाते चुनाव प्रचार को बचाने के लिए जानबूझकर मेरे बचपन का फायदा उठाने की कोशिश की है. लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला. मिस्टर रामास्वामी, आप न केवल ज़मीनी हकीकत से कटे हुए हैं, बल्कि आप सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं और मेरे राज्य के लिए एक खतरा हैं. ऐसा लगता है कि आप किसी भी हद तक गिर सकते हैं। 

ट्रंप ने किया बचाव
वहीं, ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा में अपना वोट डालते हुए रामास्वामी के विज्ञापन का बचाव किया. उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक है. उस मां ने कहा कि एमी एक्टन एक झूठी इंसान हैं. मुझे नहीं लगता कि आपको इस बारे में इससे बेहतर गवाही मिल सकती है। 

मिशिगन में सीनेट और गवर्नर पद के लिए कड़े मुकाबले वाले चुनाव चल रहे हैं, ओबामा ने अल-सैयद को लेकर बात की. अल-सैयद सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अधिकारी हैं और रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व प्रतिनिधि माइक रोजर्स के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. ओबामा ने अल सैयद के नाम या उनके धर्म को लेकर की जारी टिप्पणियों पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अब्दुल पूरी तरह से मिशिगन के ही हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति ने अल सैयद को कट्टरपंथी कहे जाने वाले सभी दावों को खारिज किया. उन्होंने उनकी सराहना करते हुए कहा कि अब्दुल विचारों और मूल्यों से उनके जैसे ही हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports