,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदान करेंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति

102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1 लाख रूपये एवं प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सभी विजेताओं को दी बधाई और शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। प्रत्येक विजेता को राशि रूपये 1 लाख की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदान करेंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति

102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1 लाख रूपये एवं प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सभी विजेताओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। प्रत्येक विजेता को राशि रूपये 1 लाख की छात्रवृत्ति एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से आरंभ की गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी 102 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और ज्ञान के प्रति समर्पण विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी जीवन में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएँ।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए दोनों वर्गों(विद्यालय एवं महाविद्यालय/विश्वविद्यालय) में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिलावार चयन में खंडवा जिले के सर्वाधिक 6 विद्यार्थी विजेता बने हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से 4-4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से 3-3 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री श्रीराम तिवारी ने कहा कि योजना अंतर्गत प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 की अवधि तक किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 58 हजार 099 प्रतिभागियों ने प्रश्नपत्र हल किया। प्रतियोगिता अवधि में वेबसाइट पर 7 लाख 94 हजार 700 से अधिक विज़िट संख्या रही।

लॉटरी के माध्यम से 102 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
श्रीराम तिवारी ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को सर्वाधिक अंक एवं न्यूनतम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले दोनों वर्गों से नियमानुसार 5514 प्रतिभागी मेरिट सूची बनी। इस मेरिट सूची में से लॉटरी कर 102 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। विजेताओं के नाम वेबसाइट – https://shrikrishnapatheynyas.com/ पर अपलोड किये जा चुके है।  

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports