हेमंत खंडेलवाल का खरगे पर निशाना, पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी पर जताई नाराजगी

भोपाल   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा से असहमति हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। हेमंत…

हेमंत खंडेलवाल का खरगे पर निशाना, पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी पर जताई नाराजगी

भोपाल 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा से असहमति हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में खरगे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के गौरव को प्राथमिकता दी है। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचायक है।

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध के चलते प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्तिगत कटाक्ष करना कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लगातार जनादेश खो रही कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का जवाब तर्क और काम से दिया जाना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणियों से नहीं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपनी राजनीति की दिशा पर विचार करने की बात कही और कहा कि जनता को विकास, जनकल्याण और भविष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टि चाहिए। 

विश्वास सारंग बोले- खरगे ने मर्यादा की हद पार की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ रहे हैं। सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत बन गई है। कभी प्रधानमंत्री की दिवंगत मां और अब उनके दिवंगत पिता के बारे में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इतना नीचे उतरना भारतीय संस्कार नहीं हैं। लोकतंत्र में इस तरह की शब्दावली के लिए कोई जगह नहीं है। खरगे ने जो कहा है, वह अक्षम्य है। कांग्रेस लगातार मर्यादाएं तोड़ रही है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed