,

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026 खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक मती हर्षिता…

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 330 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में सोमवार को 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डोंगरगढ़ विधायक मती हर्षिता स्वामी बघेल ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के लगभग 330 खिलाड़ी तथा 50 खेल अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस राज्य स्तरीय आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाडि़यों का उत्साह, स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल के प्रति उत्साहपूर्ण वातावरण आकर्षण का केंद्र रहा।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने गोल पोस्ट में गोल मारकर फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ ही मैदान में खिलाडि़यों और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी एवं वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ की छात्रा वर्णिका सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाडि़यों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और नियमों का पालन करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक स्वागत गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों और खिलाडि़यों का स्वागत किया।

खेल से विकसित होता है अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता: विधायक बघेल

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डोंगरगढ़ विधायक मती हर्षिता स्वामी बघेल ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। विधायक ने सभी खिलाडि़यों को निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

चार दिनों तक फुटबॉल एवं खो-खो में पांच संभागों के खिलाडि़यों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं बस्तर संभाग के खिलाड़ी फुटबॉल और खो-खो की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाडि़यों को अपनी तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता, रणनीतिक कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही विभिन्न संभागों से आए विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। इस आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने के साथ प्रतिभावान खिलाडि़यों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed