,

ग्वालियर में रेड रन मिनी मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दौड़ लगाकर एड्स जागरूकता का दिया संदेश

ग्वालियर में उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई 'रेड रन' मिनी मैराथन: युवाओं ने एड्स जागरूकता और स्वस्थ समाज का दिया संदेश              (मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति व एनएसएस द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन) ​ग्वालियर मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा…

ग्वालियर में रेड रन मिनी मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दौड़ लगाकर एड्स जागरूकता का दिया संदेश

ग्वालियर में उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई 'रेड रन' मिनी मैराथन: युवाओं ने एड्स जागरूकता और स्वस्थ समाज का दिया संदेश              (मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति व एनएसएस द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन)

​ग्वालियर

मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना  मध्य प्रदेश की संयुक्त पहल पर जीवाजी विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ग्वालियर और माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना संगठन में  'रेड रन' (युथ अगेंस्ट नशा, टीबी एवं एचआईवी/एड्स) विश्वविद्यालय (जिला) स्तर की मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर के प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।  

​मंचासीन अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
​कार्यक्रम में खेल, शिक्षा और प्रशासनिक जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने मंचासीन रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर एलएनआईपीई के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर जोसफ सिंह ,जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना जीवाजी विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ डॉ हरिशंकर कंसाना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​इनके साथ ही मंच पर एलएनआईपीई के प्रभारी कुलसचिव प्रोफेसर एम.के. सिंह, डॉ यतेन्द्र सिंह चीफ बार्डन,डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर नि.बु.आर. कृष्णन, एलएनआईपीई के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड कोचिंग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वाई.एस. राजपूत, डॉ सचिन गुप्ता, माधव कॉलेज प्रभारी प्राचार्य एवं जिला संगठक डॉ. मनोज अवस्थी  तथा  माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पांडे  मंचासीन रहे। कार्यक्रम में आकाश अस्थाना, शुभम सिंह, मुलायम सिंह जादौन, एलएनआईपीई के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव सनोत्रा एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

​अतिथियों का स्वागत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन
​कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
​इसके पश्चात, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. राजीव मिश्रा जी ने उपस्थित छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एलएनआईपीई के प्रभारी कुलपति माननीय प्रोफेसर जोसफ सिंह जी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं।

​सभी मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस मिनी मैराथन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस संपूर्ण एवं गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित द्वारा किया गया। डॉ गौरव सनोत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।

​प्रतियोगिता के परिणाम एवं पुरस्कार वितरण                          
​इस मिनी मैराथन में महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के लिए पुरस्कार राशि अलग-अलग निर्धारित की गई थी, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000 और तृतीय पुरस्कार ₹3000 प्रदान किया गया। रोमांचक मुकाबले के बाद विजयी रहे प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं:
​महिला वर्ग 
​प्रथम स्थान: प्रकृति (LNIPE) 
​द्वितीय स्थान: मूर्ति सिंह (LNIPE)
​तृतीय स्थान: मुस्कान गुर्जर (LNIPE) 
​पुरुष वर्ग
​प्रथम स्थान: आदित्य (LNIPE) 
​द्वितीय स्थान: लोकेंद्र सिंह एस.एल.पी. कॉलेज, मुरार
​तृतीय स्थान: अनुराग भदौरिया (शासकीय एस.एल.पी. कॉलेज, मुरार

​विजेताओं की इस शानदार सफलता ने साबित कर दिया कि आज का युवा अपनी मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का एक अनूठा संदेश छोड़ते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed