बिहार आने वाली फ्लाइट्स के किराये में चार गुना उछाल, दिवाली-छठ पर घर लौटने के लिए खर्च करने होंगे हजारों रुपये

पटना  दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व अब करीब आ चुके हैं और विभिन्न महानगरों से इन त्योहारों में घर आने की इच्छा रखने वाले बिहारियों के लिए सफर बेहद महंगा हो चुका है। मुंबई से पटना का हवाई करिया तो लगभग 30 हजार रुपया पहुंच चुका है। बेलगाम हवाई किराये की वजह से इस…

बिहार आने वाली फ्लाइट्स के किराये में चार गुना उछाल, दिवाली-छठ पर घर लौटने के लिए खर्च करने होंगे हजारों रुपये

पटना
 दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व अब करीब आ चुके हैं और विभिन्न महानगरों से इन त्योहारों में घर आने की इच्छा रखने वाले बिहारियों के लिए सफर बेहद महंगा हो चुका है। मुंबई से पटना का हवाई करिया तो लगभग 30 हजार रुपया पहुंच चुका है। बेलगाम हवाई किराये की वजह से इस दिवाली और छठ में अन्य शहरों से पटना आना मुश्किल है। बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि से किराया चार गुना तक महंगा हो गया है। दिवाली से एक दिन पहले यानी सात नवंबर को बेंगलुरु पटना मार्ग पर न्यूनतम किराया 26 हजार और अधिकतम किराया 29 हजार के पार हो गया है।

हवाई किराये में मनमर्जी की वजह से एक परिवार को केवल पटना आने में एक लाख रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। बुकिंग एप के अनुसार सात नवंबर को दोपहर 2.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट का किराया 26 हजार 53 रुपये है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस के दोपहर 1.10 का विमान का अधिकतम किराया 29,178 रुपये है। दिवाली के दिन इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार 73 रुपये है जबकि सुबह 8.25 की फ्लाइट का अधिकतम किराया 24 हजार 215 रुपये है। सामान्य दिनों में छह से आठ हजार रहता है। 13 नवंबर को दोपहर 2.45 बजे के विमान का किराया 19 हजार 490 रुपये है।

नई दिल्ली-पटना के लिए मारामारी
महत्वपूर्ण ट्रेनों में कंफर्म टिकट का टोटा होने से नई दिल्ली मार्ग पर सबसे ज्यादा बुकिंग की मारामारी है। दिवाली से एक दिन पहले सात नवंबर को सुबह सात बजे की स्पाइस जेट की उड़ान का किराया 13,188 है। दोपहर 2.50 के विमान का किराया 17,209 है जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 7.35 का किराया 26,179 तक पहुंच गया है। छठ से पहले 13 नवंबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 15,488 है। इस दिन स्पाइस जेट के दोपहर 2.50 बजे की उड़ान का किराया 26 हजार 458 रुपये है। सामान्य दिनों पर इस मार्ग पर किराया चार से छह हजार के बीच होता है।

मुंबई -पटना मार्ग पर भी राहत नहीं, किराया लगभग 30 हजार
मुंबई से पटना आने में सात नवंबर को अधिकतम किराया लगभग 30 हजार रुपये है। इस दिन सुबह 9.30 बजे के स्पाइस जेट के विमान का किराया 29 हजार 952 रुपये है। वेब चेन करते समय सीट चयन के लिए अतिरिक्त राशि भी देनी है। इस दिन इस मार्ग पर एयर इंडिया के शाम सात बजे के विमान का न्यूनतम किराया 18 हजार 812 रुपये है। वहीं इंडिगो के शाम 3.05 बजे का किराया 25 हजार 643 रुपये है। दस नवंबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार 812 रुपये है जबकि अधिकतम किराया 29 हजार 972 रुपये है।

पटना एयरपोर्ट: नए वर्ष में इमिग्रेशन और कस्टम काउंटर की मिलेगी सुविधा
पटना एयरपोर्ट से अभी विदेश की उड़ान नहीं है। लेकिन यहां से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू हो रही। परिसर में इमिग्रेशन और कस्टम काउंटर बनाने का सिविल कार्य शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक नए वर्ष में सेवा शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट पर यात्री और बैगेज सेग्रिगेशन, सिक्योरिटी होल्ड एरिया में बदलाव का काम चल रहा है। सबसे ज्यादा फायदा पटना से कनेक्टिंग फ्लाइट से विदेश जाने वाले यात्रियों को होगा। अभी पटना से दिल्ली, कोलकाता या मुंबई होकर जाने वालों को अन्य एयरपोर्ट पर कतार में लगना होता है। वहां कस्टम जांच और दोबारा चेक-इन जैसी औपचारिताओं को पूरा करना पड़ता है। अब कस्टम जांच पटना में हो जाएगी। लगेज सीधे गंतव्य तक के लिए बुक हो जाएगा। इस सुविधा से दिल्ली-मुंबई में टर्मिनल बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एयरसाइड से ही अगली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए सुगमता बढ़ेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports