,

छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, ‘अर्नब’ चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी भी दी गई है. इस दौरान…

छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, ‘अर्नब’ चक्रवात को लेकर भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी भी दी गई है.

इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है. रायपुर में भी 27 अक्टूबर को बारिश या बादल गरजने-चमकने के साथ मौसम बदल सकता है.

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है. इसके 27 अक्टूबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके बाद तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तट के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकराने का अनुमान है. तट से टकराते समय तूफान की अधिकतम हवा की स्पीड  115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. वहीं हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना जताई है. शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की आशंका भी जताई गई है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश में शुष्क रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रायगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports