,

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा 1 नवंबर को, पुलिस स्थापना दिवस पर कई प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है हरी झंडी

चंडीगढ़  चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक नवंबर को चंडीगढ़ आएंगे। वह शहर में करीब 5 घंटे रहेंगे। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में आयोजित समारोह में शाह भव्य परेड की सलामी लेंगे।  कार्यक्रम के लिए फूलों और मंच की सजावट पर करीब 14.60 लाख रुपए…

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा 1 नवंबर को, पुलिस स्थापना दिवस पर कई प्रोजेक्ट्स को मिल सकती है हरी झंडी

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक नवंबर को चंडीगढ़ आएंगे। वह शहर में करीब 5 घंटे रहेंगे। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में आयोजित समारोह में शाह भव्य परेड की सलामी लेंगे। 

कार्यक्रम के लिए फूलों और मंच की सजावट पर करीब 14.60 लाख रुपए खर्च होंगे। गृह मंत्री सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और सुबह 11:45 बजे वापस रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, साफ-सफाई, बिजली, बैठने की व्यवस्था और आगंतुकों के प्रवेश व निकास के इंतजाम किए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। अधिकारियों के बीच सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर समन्वय किया जा रहा है।

इन परियोजनाओं को मिल सकती मंजूरी
अमित शाह के दौरे के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के लिए सारंगपुर में मॉडर्न ट्रेनिंग सेंटर और नए पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेक्टर-26 में हाईलेवल पुल और पंजाब यूनिवर्सिटी-पीजीआई के बीच अंडरपास परियोजना का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। एक स्कूल का उद्घाटन भी किया जा सकता है।

फूलों-मंच की सजावट पर खर्च होंगे 14.60 लाख
शाह के दौरे के मद्देनजर तिरंगा पार्क में आयोजित होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम के लिए फूलों और मंच की सजावट पर करीब 14.60 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

तिरंगा पार्क में साफ-सफाई, बिजली, बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण और आगंतुकों के प्रवेश-निकास से जुड़े इंतजामों की भी समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपे जाने की तैयारी है।

अधिकारियों के बीच समन्वय किया जा रहा
सुरक्षा एजेंसियां की ओर से कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग को लेकर अधिकारियों के बीच समन्वय किया जा रहा है। संभावित भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए मार्गों का निरीक्षण किया जाएगा। 

पुनर्वास कॉलोनियों को राहत की उम्मीद
प्रशासन को उम्मीद है कि गृह मंत्री शहर के लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी कोई घोषणा कर सकते हैं। पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मकानों का मालिकाना हक देने से संबंधित फाइल गृह मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। ऐसे में निवासियों को इस मामले में राहत मिलने की उम्मीद है।

1966 में चंडीगढ़ पुलिस का पुनर्गठन
1 नवंबर 1966 को चंडीगढ़ के केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ चंडीगढ़ पुलिस का पुनर्गठन हुआ था। इस बार पुलिस अपना 60वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी वजह से इस वर्ष का रेजिंग डे खास महत्व रखता है। समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed