Railway Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरा मौका, 1265 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन की अंतिम तारीख

जबलपुर भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है। पद की पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया…

Railway Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरा मौका, 1265 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन की अंतिम तारीख

जबलपुर
भारतीय रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है।

पद की पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और खाली पदों से संबंधित जानकारी अलग नोटिफिकेशन में दी गई है।.

भर्ती के तहत अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्ड में रिक्तियां तय की गई हैं। इनमें मुंबई में सबसे ज्यादा 177 पद हैं। इसके बाद जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 पदों पर भर्ती होगी। भोपाल मंडल में 49 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार अपनी पात्रता और संबंधित आरआरबी की रिक्तियों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

यहां देखें भर्ती की जानकारी
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पाठ्यक्रम और अन्य शर्तों की जानकारी देख लें।

    आवेदन की अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2026
    आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.in/
    ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.in/

उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी और निर्देशों के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं को ही आधार बनाने की सलाह दी गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports