,

मौसम में बदलाव के बीच पंजाब सरकार का फैसला, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी स्कूलों में कक्षाएं

चंडीगढ़. पंजाब में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल…

मौसम में बदलाव के बीच पंजाब सरकार का फैसला, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी स्कूलों में कक्षाएं

चंडीगढ़.

पंजाब में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे।

प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगे। स्कूलों के समय में यह बदलाव 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद 1 मार्च से समय में फिर बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर यह व्यवस्था लागू होगी।

शैक्षणिक सत्र में तीन बार बदलता है समय
पंजाब में मौसम के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों के समय में तीन बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports