,

पंजाब में पेंशनरों के लिए अहम पहल, अमृतसर, फिरोजपुर और जालंधर में होंगे जीवन प्रमाण-पत्र कैंप

फिरोजपुर. रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिरोजपुर रेलवे मंडल की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा…

पंजाब में पेंशनरों के लिए अहम पहल, अमृतसर, फिरोजपुर और जालंधर में होंगे जीवन प्रमाण-पत्र कैंप

फिरोजपुर.

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार फिरोजपुर रेलवे मंडल की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया को आसान, डिजिटल और सुविधाजनक बनाना है, ताकि उन्हें बैंकों या पेंशन वितरण कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर मंडल कार्यालय में 28 अक्टूबर, 4 नवंबर और 13 नवंबर को सुबह 11 बजे कैंप लगाए जाएंगे। इसी तरह लुधियाना के हित निरीक्षक कार्यालय में 5 और 12 नवंबर, जालंधर शहर में 3 और 17 नवंबर तथा अमृतसर के हित निरीक्षक कार्यालय में 6 और 20 नवंबर को सुबह 11 बजे कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों के दौरान पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने और जमा करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ जरूरी सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कैंप में आने वाले पेंशनरों को अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन से संबंधित विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की जानकारी साथ लाने की सलाह दी गई है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाए जाएंगे, ताकि पेंशनरों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। रेलवे मंडल ने सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से अपील की है कि वे इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित समय के भीतर अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा करवाना सुनिश्चित करें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports