,

गुरुग्राम में फूड आउटलेट्स को सख्त निर्देश, लापरवाही से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

 गुरुग्राम  शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जन-स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-31 स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को स्वच्छता मानकों और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य पदार्थों को दूषित…

गुरुग्राम में फूड आउटलेट्स को सख्त निर्देश, लापरवाही से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

 गुरुग्राम
 शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जन-स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में सेक्टर-31 स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को स्वच्छता मानकों और सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।

खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाना
मेट्रोपालिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू), गुरुग्राम से जुड़े खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ राकेश ने ट्विन ब्रदर्स, एएए फूड्स और मुंबई एक्सप्रेस पाव भाजी सहित अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया।

निरीक्षण का उद्देश्य खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाना, खाद्य जनित बीमारियों का जोखिम कम करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

निरीक्षण के दौरान रसोई और खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने वाली सतहों की सफाई, बर्तनों एवं उपकरणों का रखरखाव, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

अनदेखी से हो सकता है खतरा
खाद्य पदार्थों की तैयारी और भंडारण में स्वच्छता की अनदेखी से भोजन दूषित होने और खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ऐसे में प्रतिष्ठानों में सुरक्षित पेयजल, साफ-सुथरी रसोई, नियमित सैनिटाइजेशन और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करना जरूरी है।

खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ राकेश ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को स्वच्छता संबंधी प्रक्रियाओं का नियमित पालन करने के महत्व से अवगत कराया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports