,

Karwa Chauth 2026: रायपुर में चंद्रोदय का समय रात 8:18 बजे, चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत?

रायपुर करवा चौथ पर आज (29 अक्टूबर) महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चांद के दर्शन कर व्रत खोलेंगी।चंद्रोदय के अनुमानित समय के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में रात 8:02 बजे चांद निकलने की उम्मीद है। इसके बाद अंबिकापुर में…

Karwa Chauth 2026: रायपुर में चंद्रोदय का समय रात 8:18 बजे, चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत?

रायपुर

करवा चौथ पर आज (29 अक्टूबर) महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चांद के दर्शन कर व्रत खोलेंगी।चंद्रोदय के अनुमानित समय के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में रात 8:02 बजे चांद निकलने की उम्मीद है। इसके बाद अंबिकापुर में रात 8:03 बजे और कोरबा में रात 8:06 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।

रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान है। वहीं, जगदलपुर में रात 8:17 से 8:22 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं। इस बार चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने की आशंका है।ज्योतिषाचार्य  के अनुसार, अगर करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, तो भगवान शिव और गणेश जी के मंदिर जाकर मानसिक दर्शन कर सकते हैं। भगवान शिव की जटाओं में चंद्रदेव विराजमान हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।

बादलों के कारण देर से होंगे चांद के दर्शन
चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आने के बाद भी दिखाई नहीं दे सकता। ऊंची इमारतों, पहाड़ियों और स्थानीय मौसम के कारण भी चांद देखने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।

चतुर्थी तिथि रात 10:11 बजे तक

ज्योतिषाचार्य रितेश शास्त्री के अनुसार, चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर की रात 1:08 बजे से शुरू होकर 29 अक्टूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी।

करवा चौथ पर महिलाएं व्रत रखकर पति की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना करेंगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed