,

पूर्व CM मनोहर लाल के OSD रहे सतीश सैनी को मिली HPSC की कमान, आलोक वर्मा की लेंगे जगह

 चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे। मौजूदा समय में वहय हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित…

पूर्व CM मनोहर लाल के OSD रहे सतीश सैनी को मिली HPSC की कमान, आलोक वर्मा की लेंगे जगह

 चंडीगढ़
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे।

मौजूदा समय में वहय हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित होगा।

कौन हैं सतीश सैनी?
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के नए अध्यक्ष सतीश कुमार सैनी होंगे। वर्ष 2011 बैच के हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रह चुके हैं। वह पिछले सप्ताह ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सेवा से अलग हुए थे।

अब उन्हें आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 22 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए आलोक वर्मा का स्थान लेंगे।

सोनीपत जिले के मूल निवासी सैनी जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष कार्याधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद उनकी नियुक्ति हरियाणा लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद पर हुई थी। प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सैनी आयोग की कार्यप्रणाली से भी परिचित हैं।

आलोक वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद से आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त था। करीब एक सप्ताह तक इस पद पर नियुक्ति नहीं होने के कारण किसी सदस्य को भी कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी। अब सैनी की नियुक्ति से आयोग को नया अध्यक्ष मिलेगा। हरियाणा के राज्यपाल बृहस्पतिवार को राजभवन में सतीश सैनी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports