,

उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कटनी, मैहर एवं सतना जिले के नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से किया संवाद भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी, मैहर एवं सतना जिले में पदस्थ नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को…

उप मुख्यमंत्री शुक्ल बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कटनी, मैहर एवं सतना जिले के नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से किया संवाद

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटनी, मैहर एवं सतना जिले में पदस्थ नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स से संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों को ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नवपदस्थ बांड डॉक्टर्स को स्वास्थ्य सेवाओं, प्रगतिरत कार्यक्रम एवं जिम्मेदारियों के विधिवत निर्वहन के लिए ओरिएंटेशन प्रदान करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बांड डॉक्टर्स अपने सेवाकाल में पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, जांच सेवाओं, एंबुलेंस एवं रेफरल व्यवस्था तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत, टीबी मुक्त भारत, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं सुरक्षित प्रसव जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मासिक निरीक्षण तथा विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का प्रभावी उपयोग कर अधिक से अधिक नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सक्रिय सहभागिता, समर्पण और टीम भावना से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। वीसी से कटनी, सतना एवं मैहर के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी और बांड डॉक्टर्स शामिल हुए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports