,

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, नीतीश के ‘खास’ IAS बन सकते हैं सम्राट के प्रधान सचिव

पटना  बिहार मूल के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार सिंह (IAS Sanjay Kumar Singh) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) के प्रधान सचिव हो सकते हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने संजय को बिहार में अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति का अनुरोध केंद्र से किया था। 1997…

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, नीतीश के ‘खास’ IAS बन सकते हैं सम्राट के प्रधान सचिव

पटना

 बिहार मूल के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार सिंह (IAS Sanjay Kumar Singh) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) के प्रधान सचिव हो सकते हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने संजय को बिहार में अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति का अनुरोध केंद्र से किया था।

1997 बैच के अधिकारी हैं संजय कुमार सिंह

संजय 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह ओडिशा सरकार में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्व में भी संजय बिहार में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर आ चुके हैं। नीतीश कुमार की सरकार में सात वर्षों तक काम कर चुके हैं।
नीतीश के करीबी हैं संजय

नीतीश कुमार के करीबी संजय पटना व गयाजी के जिलाधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव भी बनाया था।

नालंदा के रहने वाले हैं संजय कुमार सिंह

संजय कुमार सिंह नालंदा जिले के रहने वाले हैं। ओडिशा सरकार से उनकी विजिलेंस रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर बिहार के लिए विरमित कर दिया जाएगा। संभव है हफ्ते भर के भीतर वह बिहार आ जाएंगे।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने उनके अंतर राज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए ओडिशा सरकार को लिखा था। ओडिशा सरकार की मंजूरी के बाद विजिलेंस रिपोर्ट मंगाई गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed