रोहित शर्मा की फिर होगी मुंबई इंडियंस में वापसी बतौर कप्तान, हार्दिक पंड्या के भविष्य पर सस्पेंस

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने की तैयारी में है। हाल ही में पूरी कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने के बाद फ्रेंचाइजी…

रोहित शर्मा की फिर होगी मुंबई इंडियंस में वापसी बतौर कप्तान, हार्दिक पंड्या के भविष्य पर सस्पेंस

मुंबई
आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपने की तैयारी में है। हाल ही में पूरी कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने के बाद फ्रेंचाइजी का यह फैसला बिल्कुल हैरान करने वाला नहीं है।

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच बनाया है। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच के रूप में टीम से जोड़ा गया है।

तिलक वर्मा का दिया था सुझाव, लेकिन फ्रेंचाइजी की गुजारिश पर माने रोहित
पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 14 में से 10 मैच हारकर 9वें स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने नेतृत्व बदलने का मन बना लिया था। न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर कई दौर की बातचीत हुई। नए कोचों की नियुक्ति के दौरान भी रोहित से अहम सलाह ली गई थी। चर्चा के दौरान रोहित शर्मा ने शुरुआत में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपने का सुझाव दिया था, ताकि भविष्य के लिए टीम तैयार की जा सके। हालांकि, फ्रेंचाइजी के विशेष गुजारिश के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के लिए राजी हो गए हैं।

हार्दिक पंड्या के ट्रेड या खेलने पर टिकीं निगाहें, फैंस के विरोध के बाद बदला फैसला
गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वानखेड़े स्टेडियम में फैंस ने उनका काफी विरोध भी किया था। अब कप्तानी से हटने के बाद सभी की नजरें हार्दिक पंड्या के भविष्य पर टिकी हुई हैं। सीजन से पहले हार्दिक पंड्या को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अगर ट्रेड डील नहीं हो पाती है, तो हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलने पर सहमति जता दी है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports