,

देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

भोपाल  मीडिया फाउंडेशन द्वारा शनिवार को मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में 32 वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि‍आयोजन सराहनीय है। सशक्त प्रयास द्वारा विचार को मूर्त रूप दिया गया है। देश के अनेक राज्यों में हो रहे आयोजन…

देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष  तोमर

भोपाल 

मीडिया फाउंडेशन द्वारा शनिवार को मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में 32 वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि‍आयोजन सराहनीय है। सशक्त प्रयास द्वारा विचार को मूर्त रूप दिया गया है। देश के अनेक राज्यों में हो रहे आयोजन की श्रृंखला में अब मध्यप्रदेश में भी उक्त आयोजन हो रहा है। देश के अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। देश के वर्तमान परिदृश्य में कार्य करने के लिए विभिन्न कारक दृष्टिगोचर हैं। तोमर ने कहा कि सबसे कठिन कार्य व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया को संचालित करना होता है जो लोकतंत्र में अनिवार्य है। इस प्रक्रिया पर कार्य करना अत्यंत दुष्कर होता है। इस दिशा में जिन व्यक्तियों, संस्थाओं, संगठनों द्वारा कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। विधानसभा अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति और हमारे शब्दकोश में तरुण शब्द सबसे महत्वपूर्ण है। तरुण शब्द में बड़ी ताकत होती है जो मनुष्य जीवन को परिवर्तित कर सकती है। जब हम तरुण शब्द का स्मरण करते हैं तो हमें भगत सिंह, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद, महारानी लक्ष्मीबाई याद आते हैं। जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि हमारे देश भारत में दुनिया भर से शिक्षा लेने के लिए लोग आते रहे हैं। हमारी युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें, खेलकूद में भाग ले उनमें प्रवीणता प्राप्त करें। अच्छी शिक्षा, विवाह, गृहस्‍थ आश्रम, वामप्रस्थ आश्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि वामप्रस्थ आश्रम में होने पर अध्यात्म से जुड़ कर समाज के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के साथ समावेशी विचार हो देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी उम्र से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाकउल्ला खान, सुखदेव हमारे देश के तरुण भारत थे। अभिव्यक्ति की आजादी सदुपयोग के लिए है दुरुपयोग के लिए नहीं, मर्यादा के लिए है मर्यादा विहीन आचरण के लिए नहीं आजादी हमारे पूर्वजों के बलिदान का प्रतिफल है हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए बलिदान दिया है तब जाकर मूल्यवान आजादी हमें मिली है। आज हम अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं हमें सदैव आजादी का मूल्य समझना होगा। अपने देश की जड़ों से तथा आध्यात्म से जुड़े रहना होगा। तभी हम पाएंगे कि हमारा उत्तरोत्तनर विकास हो रहा है। हमारी ताकत बढ़ रही है वर्तमान परिवेश में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना हमारी आवश्यकता है। आज हमें टेक्नोलॉजी को साथ लेकर चलना होगा परंतु हमें टेक्नोलॉजी की दासता स्वीकार नहीं करना है बल्कि टेक्नोलॉजी हमारी दासी होना चाहिए तभी हम अपने और अपने देश के हित में टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर पाएंगे। इसी सोच की आवश्यकता वर्तमान परिवेश में हैं।  तोमर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में मात्र 400 स्टार्टअप थे। आज प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कठोर आग्रह के कारण स्टार्ट अप कल्‍चर विकसित हो गया है। स्टार्टअप के क्षेत्र में देश के युवाओं ने बड़ी ख्याति अर्जित कर ली है।

विधानसभा अध्यक्ष  तोमर ने कहा कि हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। आगामी विकसित भारत में देश का पूरा भार तरुण भारत के कंधों पर होगा। इसकी हमें पूरी तैयारी रखनी होगी। हमारा देश प्राचीन काल से ज्ञान विज्ञान में आगे रहा है। और आज भी भारत दुनिया को संदेश देने का काम कर रहा है। विभिन्न विकट स्थितियों में भारत ने दुनिया के विभिन्न देशों की मदद की है। कोरोना काल में हमारे देश ने अल्प समय में वैक्सीन बनाकर दुनिया के 100 देशों को वैक्सीन प्रदान की। उनके लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। आज भी दुनिया के विभिन्न देश हमसे अपेक्षा रखते हैं कि विकट काल में भारत ही हमें खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। बेटे बेटियों का सर्वांगीण विकास हो नेशन फर्स्ट हमेशा हमारे ध्यान में रहे तब हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।

सांसद  सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में प्रारंभ से लोकतंत्र की परंपरा रही है। एक पूर्णता का भाव भारत के लोकतंत्र में है भारत में लोकतांत्रिक मूल्य सदैव सर्वोपरि रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग में मानव और प्राणी मात्र के कल्याण की भावना है। जिसमें नदी, पहाड़, मनुष्य, पशु सभी के कल्याण के लिए सोचा जाता है। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ा है। गरीबों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कमी आई है। भारत के लोगों की औसत आयु में वृद्धि हुई है।  गुप्ता ने कहा कि बदलते भारत में हम नेशन फर्स्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, विधायक  हरदीप सिंह डंग, विधायक  चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक  यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक  देवीलाल धाकड़,  मदनलाल राठौर, कार्यक्रम संयोजक  आशुतोष जोशी तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए युवा विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed