,

मिशन-2027 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार, हर कमिश्नरी में रैली करेंगे PM मोदी

लखनऊ यूपी में भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे। प्रधानमंत्री हर कमिश्नरी में चुनावी रैलियां करेंगे। गृहमंत्री भी प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी सभाएं और कार्यक्रम होंगे। यह सिलसिला 20 नवंबर के…

मिशन-2027 के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार, हर कमिश्नरी में रैली करेंगे PM मोदी

लखनऊ
यूपी में भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाने का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संभालेंगे। प्रधानमंत्री हर कमिश्नरी में चुनावी रैलियां करेंगे। गृहमंत्री भी प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी सभाएं और कार्यक्रम होंगे। यह सिलसिला 20 नवंबर के बाद शुरू हो जाएगा। शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों-प्रभारियों और जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों की बैठक में मिशन-2027 का खाका खींचा गया।

भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सीख को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में शनिवार को मेराथन बैठक हुई। इसमें 360 डिग्री पर चुनाव अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। पार्टी अब प्रदेश में चुनावी माहौल गर्माएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमिश्नरी स्तर पर रैलियां कराने का फैसला किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह पहले चरण में क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं की भी रैलियां और कार्यक्रम होंगे।

हर कार्यकर्ता करेगा 50 परिवारों से संपर्क: तावड़े
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि हमें डोर टू डोर जनसम्पर्क के लिए योजना तैयार करनी है। पार्टी घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत प्रत्येक 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपेगी। 2017 से बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बारीकी से प्रत्येक कार्ययोजना पर काम करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति का काम शीघ्र पूर्ण किया जाए।

फिर कमल खिलाने के लिए झोंके ताकत: पंकज
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने के लिए हमें अपनी पूरी क्षमता झोंक देनी होगी। अब समय आ गया है कि हम पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मोड में उतर जाएं। तीन नवंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

फिर कमल खिलाने के लिए झोंके ताकत: पंकज
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने के लिए हमें अपनी पूरी क्षमता झोंक देनी होगी। अब समय आ गया है कि हम पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मोड में उतर जाएं। तीन नवंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत विशाल पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

पार्टी का कंटेंट लाएं, सिर्फ फोटो नहीं: धर्मपाल
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर जिलाध्यक्षों की क्लास ली। बताया कि पार्टी की ओर से भेजे गए कंटेंट को कितने लोगों ने पोस्ट या रीपोस्ट किया। चेताया कि सिर्फ अपनी फोटो पोस्ट करने से काम नहीं चलेगा। तरीका बदलें। लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत क्षेत्रीय स्तर पर निकलने वाली सभी पदयात्राएं कम से कम 25 हजार जनसमूह के साथ निकलेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports