,

अमरोहा-बुलंदशहर के लोगों को मिलेगी राहत, अवंतिका देवी घाट पर शुरू हुआ पैंटून पुल का निर्माण

अहार (बुलंदशहर) गंगा पार जाने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर रहे लोगों और श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अवंतिका देवी गंगा घाट पर अमरोहा और बुलंदशहर जिलों को जोड़ने वाले पैंटून पुल का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए…

अमरोहा-बुलंदशहर के लोगों को मिलेगी राहत, अवंतिका देवी घाट पर शुरू हुआ पैंटून पुल का निर्माण

अहार (बुलंदशहर)
गंगा पार जाने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर रहे लोगों और श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अवंतिका देवी गंगा घाट पर अमरोहा और बुलंदशहर जिलों को जोड़ने वाले पैंटून पुल का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए पुल तैयार करने में जुटा है। विभागीय अधिकारी के अनुसार पुल को कार्तिक पूर्णिमा तक चालू कर दिया जाएगा।

गंगा में बाढ़ की आशंका के चलते लोक निर्माण विभाग प्रत्येक वर्ष बरसात से पहले पैंटून पुल के पीपों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर रख देता है। जलस्तर सामान्य होने के बाद अक्टूबर माह में दोबारा पुल तैयार कराकर आवागमन शुरू कराया जाता है। वर्ष में करीब नौ महीने तक संचालित रहने वाला यह पुल गंगा पार के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इसके बंद रहने से लोगों को अवंतिका देवी दर्शन के लियी दूसरे रास्तों से करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।

आगामी कार्तिक पूर्णिमा पर अवंतिका देवी मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है। इसमें अमरोहा जनपद सहित गंगा पार के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में पैंटून पुल की उपयोगिता और बढ़ गई है। पुल चालू होने से श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी और दोनों जिलों के बीच आवागमन भी सुगम होगा।

इस बार गंगा का दायरा बढ़ने के कारण पुल का स्थान बदलना पड़ा है। पहले पैंटून पुल मंदिर के नजदीक बनाया जाता था, लेकिन अब इसे मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तैयार किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि अवंतिका देवी गंगा घाट पर पैंटून पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसे पूरी तरह तैयार कर आवागमन के लिए चालू करने में करीब डेढ़ माह का समय लगता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed