,

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, बिहार से दिल्ली समेत 5 राज्यों के लिए चलेंगी विशेष बसें

पटना बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष त्योहारी बस सेवा के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार 5 से 20 नवंबर के बीच चिह्नित मार्गों पर लगभग 200 विशेष बसों का संचालन करेगी। यह विशेष बस सेवा बिहार को…

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, बिहार से दिल्ली समेत 5 राज्यों के लिए चलेंगी विशेष बसें

पटना
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष त्योहारी बस सेवा के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार 5 से 20 नवंबर के बीच चिह्नित मार्गों पर लगभग 200 विशेष बसों का संचालन करेगी। यह विशेष बस सेवा बिहार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए होगी। निगम ने यात्रियों के आवागमन के लिए एसी सीटर, एसी स्लीपर, सेमी-स्लीपर और नॉन-एसी बसों का इंतजाम किया है। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं।

परिवहन विभाग पिछले वर्ष की तरह ही त्योहारों के दौरान यात्रियों को किफायती यात्रा का विकल्प दे रहा है। त्योहारों के समय यात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। एसी सीटर एवं स्लीपर बस की टिकट बुकिंग करने पर 30 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी दी जा रही है।

विभिन्न शहरों से चलने वाली बसों का विवरण
त्योहारी भीड़ को देखते हुए बिहार के अलग-अलग प्रमुख शहरों से अन्य राज्यों के लिए बसों का परिचालन निर्धारित किया गया है। पटना से दिल्ली के लिए 13, हरियाणा के लिए सात और झारखंड के लिए चार बसें रवाना होंगी। मुजफ्फरपुर से दिल्ली मार्ग पर 34 बसें चलाई जाएंगी। गया से दिल्ली के लिए 10 बसों की सेवा रहेगी, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए दो-दो तथा झारखंड के लिए छह बसें संचालित होंगी। इसके अलावा पूर्णिया से दिल्ली के लिए 12 और हरियाणा के लिए 18 बसें चलेंगी। दरभंगा से दिल्ली के लिए छह और हरियाणा के लिए 22 बसें संचालित की जाएंगी। इसी तरह अन्य प्रमुख रूटों पर भी बसों का परिचालन किया जाएगा।

प्रमुख शहरों के बीच तय किया गया किराया
छूट के बाद बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए किराया तय कर दिया गया है। पटना से दिल्ली नॉन-एसी सीटर का किराया 1182 रुपये, नॉन-एसी स्लीपर का 1483 रुपये, एसी सीटर का 1318 रुपये और एसी स्लीपर का किराया 1935 रुपये निर्धारित है। मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1074 रुपये, स्लीपर 1352 रुपये, एसी सीटर 1195 रुपये और एसी स्लीपर 1767 रुपये है। गया जी से दिल्ली रूट के लिए नॉन-एसी सीटर 1139 रुपये, स्लीपर 1426 रुपये, एसी सीटर 1272 रुपये और एसी स्लीपर 1861 रुपये तय हुआ है। दरभंगा से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1165 रुपये, स्लीपर 1461 रुपये, एसी सीटर 1201 रुपये और एसी स्लीपर 1908 रुपये निर्धारित है। पूर्णिया से दिल्ली के लिए नॉन-एसी सीटर 1486 रुपये, स्लीपर 1842 रुपये, एसी सीटर 1668 रुपये तथा एसी स्लीपर 2398 रुपये किराया तय किया गया है।

पड़ोसी राज्यों के लिए निर्धारित यात्रा शुल्क
बिहार से हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मार्गों का किराया भी घोषित कर दिया गया है। पटना से अंबाला नॉन-एसी सीटर का किराया 1303 रुपये और एसी स्लीपर 2134 रुपये है। पटना से गुरुग्राम का नॉन-एसी सीटर किराया 1193 रुपये और एसी स्लीपर 1948 रुपये रखा गया है। गया जी से अंबाला रूट पर नॉन-एसी सीटर 1242 रुपये और एसी स्लीपर 2043 रुपये है। झारखंड रूट पर पटना से गुमला के लिए नॉन-एसी सीटर किराया 502 रुपये और एसी स्लीपर किराया 800 रुपये तय किया गया है, जबकि आरा से रांची का नॉन-एसी सीटर किराया 474 रुपये और एसी स्लीपर 655 रुपये है। पश्चिम बंगाल के लिए पटना से कोलकाता का नॉन-एसी सीटर किराया 839 रुपये और एसी स्लीपर 1276 रुपये तथा गया जी से कोलकाता नॉन-एसी सीटर 736 रुपये और एसी स्लीपर 1115 रुपये है। उत्तर प्रदेश रूट पर पटना से गाजियाबाद का नॉन-एसी सीटर किराया 1120 रुपये और एसी स्लीपर 1854 रुपये निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें

एसी स्लीपर श्रेणी में मिलने वाली विशेष छूट
इस त्योहारी बस सेवा में सबसे ज्यादा छूट एसी स्लीपर बसों में दी जा रही है। सुपौल से दिल्ली एसी स्लीपर का वास्तविक किराया 3030 रुपये है, जिस पर निगम 1000 रुपये की छूट दे रहा है। इसी तरह लौकहा से दिल्ली एसी स्लीपर का वास्तविक किराया 3077 रुपये है, जिस पर 1028 रुपये की छूट उपलब्ध है। भागलपुर से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3603 रुपये है, जिस पर 1113 रुपये की रियायत दी जा रही है। पूर्णिया से अंबाला रूट का किराया 3462 रुपये है, जिस पर 1103 रुपये की छूट है, जबकि मधुबनी से अंबाला रूट पर वास्तविक किराया 3257 रुपये है, जिस पर 1092 रुपये की छूट मिल रही है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports