चंडीगढ़.
पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली के विकास भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम मान ने नियुक्त पाने वाले युवाओं को गुरु नानक देव और गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का उदाहरण देते हुए ईमानदारी से अपने जिम्मेदारी निभाने का पाठ पढ़ाया।
सीएम ने कहा कि अगर कोई बुजुर्ग आपसे कामकाज के सिलसिले में मिलने आए तो उससे अच्छे से व्यवहार करना ताकि वो आपको दुआ दे कि बड़ी कुर्सी मिले। सत्ता में आने के बाद से ही पंजाब सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की दिशा में लगातार काम कर रही। सरकारी नौकरी सरकार की गारंटियों में से एक है। वर्ष 2022 से अब तक 71,777 युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी हैं।
मुझे आपका साथ चाहिए –
सीएम ने कहा कि मुझे आपका साथ चाहिए। विरोधी पार्टियों वाले बड़ा कुछ कहेंगे। वोटें आ गई हैं। कोई ईडी भेजेगा, कोई सीबीआई की रेड करवाएगा। इन्हें चुनाव जीतना आ गया है। बंगाल में भी ऐसे ही करते थे। अब वोट काटेंगे, वोट बनवाएंगे। लेकिन जितना समय आप मेरे साथ हो। मुझे किसी चीज की फ्रिक नहीं है।
टिकट देने के लिए 25 नहीं मिल रहे
सीएम ने कहा कि पंजाब में हॉकी टूर्नामेंट चल रहा है। जालंधर में मैच खत्म हो गए हैं। कल से मीफाइनल मोहाली में और परसों फाइनल होगा। पंजाब खेलों के लिए जाना जाता है। कबड्डी, गिद्दा और भंगड़े के लिए जाना जाता था। इन्होंने (विरोधी पार्टियों ने) इसे चिट्टे, टीकों और कैप्सूल के लिए मशहूर कर दिया। कहा जाता है कि भगवान सब देखता है। जो कहते हैं कि 25 साल राज करेंगे (अकाली दल), उन्हें टिकट देने के लिए 25 लोग भी नहीं हैं। अब जीरो है। पेपर दो, नौकरी की चिट्ठी घर पर आएगी।
















