,

युवाओं का कृषि पाठ्यक्रम और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़ाने में सहयोग करे भारतीय किसान संघ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं का कृषि पाठ्यक्रमों और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़े, इसके लिए भारतीय किसान संघ द्वारा भी सहयोगी भूमिका का निर्वहन हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारियां देने, उन्नत उपकरणों और नए कृषि यंत्रों के…

युवाओं का कृषि पाठ्यक्रम और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़ाने में सहयोग करे भारतीय किसान संघ

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं का कृषि पाठ्यक्रमों और कृषि कार्य के प्रति आकर्षण बढ़े, इसके लिए भारतीय किसान संघ द्वारा भी सहयोगी भूमिका का निर्वहन हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारियां देने, उन्नत उपकरणों और नए कृषि यंत्रों के उपयोग के लिए प्रेरित करने का कार्य प्रदेश में किया जा रहा है। किसान कल्याण वर्ष में बड़े स्तर पर ऐसे प्रयास किए गए हैं। बलराम कृषि महोत्सव से कृषि क्षेत्र को समृद्ध और सशक्त बनाने में भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना से बड़ी संख्या में प्रदेश के किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गण से चर्चा कर रहे थे।

फार्मर आईडी की व्यवस्था से मिल रहा है लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फार्मर आईडी की व्यवस्था से प्रदेश में खाद और यूरिया के स्टॉक की सही जानकारी मिलती है। मध्यप्रदेश इस व्यवस्था का पूरा लाभ ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कम वर्षा वाले जिलों में बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाने की पहल की गई है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की शुरुआत की गई है, यह कार्य आगे भी चलता रहेगा।

पराली नियंत्रण में मध्यप्रदेश को रोल मॉडल बनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पराली नियंत्रण के कार्य में मध्यप्रदेश को रोल मॉडल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए बोमा कैप्चरिंग पद्धति के प्रयोग प्रदेश में सफल हुए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्हें ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी प्रदान की गई है।

प्राकृतिक खेती करने वाले पशुपालकों को भी देंगे अनुदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर सहकारी समितियां के गठन को गति देने में सहयोग की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के संचालन करने वाले ऐसे पशुपालकों को भी अनुदान का लाभ देगी, जो जैविक और प्राकृतिक खेती को सशक्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गोवंश से प्राकृतिक खेती में कई प्रकार से सहयोग मिलता है। इस उद्देश्य से किसानों की सहकारी समितियां को गोपालन के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में गेहूं, चना और बाजरा जैसी फसलों की खरीदारी की पहल और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के लिए किए गए प्रबंधन की जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports