,

ग्रामीणों की सम्पत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार

उन्नत कृषि, प्राकृतिक खेती और दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही किसानों की आय उन्नतशील कृषकों, मेधावी विद्यार्थियों और पुरस्कार विजेताओं का हुआ सम्मान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। किसान, महिला, युवा एवं गरीब सहित समाज…

ग्रामीणों की सम्पत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार

उन्नत कृषि, प्राकृतिक खेती और दुग्ध उत्पादन से बढ़ रही किसानों की आय
उन्नतशील कृषकों, मेधावी विद्यार्थियों और पुरस्कार विजेताओं का हुआ सम्मान

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। किसान, महिला, युवा एवं गरीब सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने और समृद्धि के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को पांढुर्णा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

कम वर्षा की स्थिति में किसानों का हर संभव सहयोग किया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पांढुर्णा जिला गेहूं, मक्का, चना, तुअर और संतरा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। यहां खेती-किसानी के साथ किसानों की आय और दुग्ध उत्पादन में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए सर्वे कराया जा रहा है। किसानों को हरसंभव सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कृषि आधारित उद्योगों से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर
पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि पांढुर्णा जिला खेती के साथ कृषि आधारित उत्पादों के निर्माण में भी आगे बढ़ रहा है। जिले में स्थापित विभिन्न कृषि आधारित इकाइयों से युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी सम्पत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक  महेंद्र सिंह यादव ने किसानों को आधुनिक एवं उन्नत खेती के नवाचारों से जोड़ने और बलराम जयंती को 'किसान दिवस' घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उन्नतशील कृषकों ने साझा किए सफलता के अनुभव
बलराम कृषि महोत्सव में जिले के उन्नतशील कृषकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से संवाद कर खेती-किसानी में किए जा रहे नवाचारों और अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। ग्राम भुम्मा, विकासखंड सौंसर के कृषक  मटरूलाल डोंगरे ने बताया कि वे प्राकृतिक खेती से हल्दी, अरहर एवं गेहूं का उत्पादन कर रहे हैं। वे उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर प्रतिवर्ष 2 से 2.5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे हैं। उनके प्राकृतिक उत्पाद जापान और ऑस्ट्रेलिया तक पहुंच रहे हैं। ग्राम तिगांव के कृषक  नरेंद्र ठाकरे ने बताया कि 16 एकड़ में संतरे का उत्पादन कर प्रतिवर्ष 15 से 20 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे पशुपालन एवं सब्जी उत्पादन भी कर रहे हैं। ग्राम पारडसिंगा की श्रीमती रोशनी नरवरे ने बताया कि 14 गांवों की 350 महिलाओं को जोड़कर देशी कपास से खादी, सीड बॉल एवं सीड ज्वेलरी का निर्माण करवा रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन उत्पादों की बिक्री कर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही हैं।

पांढुर्णा के कृषक  कृष्ण कुमार रबड़े ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर दुग्ध प्रसंस्करण इकाई स्थापित की है। वे पनीर, श्रीखंड, घी एवं मावा का उत्पादन कर प्रतिवर्ष 8 से 10 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी इकाई से 8 से 10 लोगों को रोजगार भी मिला है। इसी प्रकार ग्राम पिपलानी के कृषक  विजेश भादे ने बताया कि आत्मा योजना के तहत बीआरसी सेंटर स्थापित कर 2.5 एकड़ में जैविक खेती कर रहे हैं। पशुपालन एवं उद्यानिकी सहित समन्वित खेती अपनाकर वे प्रतिवर्ष 3 से 4 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।

उन्नतशील कृषकों, मेधावी विद्यार्थियों और पशुपालकों का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पांढुर्णा जिले के उन्नतशील किसानों ने संवाद कर खेती-किसानी में किए जा रहे नवाचारों और अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, मेधावी विद्यार्थियों और गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट देशी गाय पालने के लिए पांच पशुपालकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर  नीरज कुमार वशिष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी बलराम कृषि महोत्सव  कपिल यार्दे, पूर्व मंत्री  नानाभाऊ मोहोड़,  संदीप मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष  संदीप घाटोडे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लताबाई तुमडॉम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports