Canva Layoffs: नौकरी जाने पर कर्मचारियों को मिलेगा मुफ्त MacBook और कई फायदे

 नई दिल्ली Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने जा रहा है. इसकी वजह से करीब 22 परसेंट कर्मचारियों को छंटनी का सामना करना पड़ेगा. इस छंटनी की वजह से करीब 1,271 कर्मचारियों की…

Canva Layoffs: नौकरी जाने पर कर्मचारियों को मिलेगा मुफ्त MacBook और कई फायदे

 नई दिल्ली
Canva में पहली बार बड़े लेवल की छंटनी का ऐलान कर दिया है. दरअसल, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते खर्च और ऑटोमेशन के चलते कुछ बदलाव करने जा रहा है. इसकी वजह से करीब 22 परसेंट कर्मचारियों को छंटनी का सामना करना पड़ेगा. इस छंटनी की वजह से करीब 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। 

Canva के सीईओ मेलनी पार्किंस की तरफ से कर्मचारियों को मीमो ईमेल किया. सीईओ ने बताया है कि कंपनी मुश्किल समय से गुजर रही है. मीमो में उन्होंने लिखा है कि इसकी वजह से लोगों को होने वाली परेशानी और दुख के लिए माफी चाहता हूं।  

कंपनी के 37 देशों में करीब 5700 कर्मचारी हैं. इसमें भारत का नाम भी शामिल है. हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं है कि किस देश में कितने लोगों को निकाला है। 

कैनवा मुफ्त दे रही MacBook
हाल ही के दिनों में कई टेक कंपनियों ने छंटनी की है, लेकिन कैनवा की छंटनी का तरीका बेहद ही अलग है. वह नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों को फ्री मैकबुक, 6 महीने सैलरी और एक साल के लिए मुफ्त में प्रीमियम लिंक्डइन का सपोर्ट मिलेगा। 

Canva छंटनी के बाद फ्री मैकबुक मिलेगा 
आमतौर पर कंपनी अगर किसी कर्मचारी को नौकरी से निकालती है, तो उसको सेवरेंस पैकेज दिया जाता है. इस पैकेज के तहत कुछ महीने की सैलेरी आदि देती है. लेकिन कैनवा की छंटनी सबसे अलग है. कैनवा छंटनी में बाहर जाने वाले कर्मचारियों को कुछ खास सुविधाएं दे रही हैं. इसमें मुफ्त MacBook भी शामिल है. कंपनी के मेमो के मुताबिक, छंटनी का सामना करने वाले सभी 1271 कर्मचारियों को कंपनी ने MacBook रखने की परमिशन है। 

सीईओ का कहना है कि MacBook देने का मकसद यह है कि कर्मचारी अगर कंपनी छोड़ते हैं, तो उसके बाद भी उनके पास लैपटॉप रहे. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी जानती है कि बहुत से लोगों के पास खुद का पर्सनल लैपटॉप नहीं होता है. हालांकि कर्मचारियों को दिए जाने वाला लैपटॉप कौन सा है, उसकी जानकारी नहीं है। 

सालभर के लिए मुफ्त में LinkedIn Premium
Canva की तरफ से छंटनी में बाहर जाने वाले कर्मचारियों को मुफ्त में MacBook के साथ LinkedIn Premium का एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. ऐसे में कर्मचारी अपने करियर के लिए कोचिंग और इंटरव्यू आदि की तैयारी कर पाएंगे. कंपनी का कहना है कि वह अपनी टैलेंट एक्वाजिशन टीम को भी इस काम में लगाएगी, जिससे कर्मचारी अपना रेज्यूमे रिव्यू करा सकें और इंटरव्यू की प्रैक्टिस भी कर सकें. ऐसे में उन्हें अगली नौकरी की हासिल करने में सुविधा होगी।  

कैनवा की तरफ से सैलरी, हेल्थकेयर आदि मिलेंगे
कैनवा की छंटनी में नौकरी जाने वाले कर्मचारियों के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी. सीईओ ने बताया है कि प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने की सैलरी मिलेगी और उसमें कानूनी रूप से मिलने वाले सभी बेनेफिट्स भी शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह सर्विस सभी कर्मचारियों को मिलेगी फिर भले ही वह किसी भी देश में रहते हों। 

कैनवा कलेक्टिव फंड भी शुरू कर रही है. इस फंड के तहत छंटनी में प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 8.9 लाख रुपये) की ग्रांट दी जाएगी. इससे जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports