,

IPS अनुराग सुजानिया ने क्यों दिया इस्तीफा? परिवार के साथ दिल्ली जाने की भी अटकलें

भोपाल  शराबकांड के कारण सागर एसपी के पद से हटाए गए अनुराग सुजानिया ने 2 नवंबर को डीजीपी को इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद 3 नवंबर, मंगलवार को इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सुजानिया ने एसीएस होम संजय कुमार शुक्ला (ACS Home Sanjay Kumar Shukla) से मुलाकात की है। उन्होंने ने एसीएस होम…

IPS अनुराग सुजानिया ने क्यों दिया इस्तीफा? परिवार के साथ दिल्ली जाने की भी अटकलें

भोपाल 
शराबकांड के कारण सागर एसपी के पद से हटाए गए अनुराग सुजानिया ने 2 नवंबर को डीजीपी को इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद 3 नवंबर, मंगलवार को इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सुजानिया ने एसीएस होम संजय कुमार शुक्ला (ACS Home Sanjay Kumar Shukla) से मुलाकात की है। उन्होंने ने एसीएस होम शुक्ला को इस्तीफे के कारण बताए। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस मुख्यालय ने सुजानिया का इस्तीफा गृह विभाग को भेज दिया। जहां से अब सरकार के पास इस्तीफे की फाइल भेजी जाएगी। जहां इस्तीफे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बता दें कि, अनुराग सुजानिया मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS ऑफिसर है।

सामने आया इस्तीफे का कारण
अनुराग सुजानिया ने एसीएस को इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों को बताया। अटकलें ही कि सुजानिया इस्तीफे के बाद अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, उन्होंने इस इस्तीफे को लेकर कोई भी आधिकारिक अब तक जारी नहीं किया है। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अनुराग ने सागर से ट्रांसफर होने के बाद नौकरी छोड़ने का फैसला क्यों ले लिया, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। आइपीएस लॉबी में उन्हें एक बेहतरीन अफसर माना जाता है।

बंडा शराब कांड के एक माह बाद हुआ था एक्शन
सितंबर माह में सागर जिले के बंडा में शराब कांड (Banda Liquor Tragedy) हुआ था। जिसमें 35 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस प्रकरण के सामने आने के बाद तत्कालीन सागर एसपी अनुराग सुजानिया की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। साथ ही तब ये भी आरोप लगे थे कि सुजानिया के मुरैना में एसपी रहने के दौरान भी ऐसा शराबकांड हुआ था। हालांकि तब सरकार ने एसपी को नहीं हटाया था। लेकिन हालही में हुए देवास शराबकांड के बाद देवास और सागर दोनों जिलों के एसपी और कलेक्टर हो हटाया गया और इसी कार्रवाई के एक सप्ताह के भीतर सुजानिया ने इस्तीफा दे दिया। लिहाजा उनके इस्तीफे को इस एक्शन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

एसपी के पद से पीएचक्यू किया गया था अटैच
सागर एसपी रहते हुए आइपीएस अफसरअनुराग का कुछ दिन पहले ही तबादला कर दिया गया था। तबादला भी फील्ड से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया था। इसे भी इस्तीफे का एक कारण माना जा रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports