,

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, विनीत कपूर हटे और अवधेश गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल  मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  अवधेश गोस्वामी को…

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, विनीत कपूर हटे और अवधेश गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

अवधेश गोस्वामी को मिली नई जम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय में 8 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डीजीपी के पीएसओ पद से विनीत कपूर को हटाकर अवधेश गोस्वामी को ये जिम्मेदारी दी गयी है. जारी आदेश के मुताबिक, अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) कल्याण एवं लेखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के वर्तमान दायित्व से हटाकर डीजीपी के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और नारकोटिक्स शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब वे डीजीपी के पीएसओ के साथ उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स का कार्यभार भी संभालेंगे। 

विनीत कपूर बने पुलिस महानिरीक्षक साइबर
वहीं, उप पुलिस महानिरीक्षक पीएसओ टू डीजीपी एवं सामुदायिक पुलिसिंग का कार्य देख रहे विनीत कपूर को नई जिम्मेदारी देते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग बनाया गया है. इसके अलावा संतोष सिंह गौर को आजाक पुलिस मुख्यालय से पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. तुषार कांत विद्यार्थी को पीटीआरआई से हटाकर विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं लेखा बनाया गया है। 

साई कृष्णा थोटा बने एआईजी
आदेश में अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है. साई कृष्णा थोटा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) साइबर, पुनीत गहलोत को एआईजी प्रशासन और शशांक को एआईजी विशेष शाखा (जी) की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा. यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश की ओर से जारी किया गया है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports