,

स्वच्छ दीवाली अभियान बना खुशियों की सौगात, एक रुपये में लोगों को मिला घरेलू सामान

ग्वालियर दीपावली पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए नगर निगम के स्वच्छ दिवाली एक रुपये वाली अभियान में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी हो रही है।21 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में 11 दिन के भीतर नागरिकों ने 10 हजार 829 वस्तुएं दान की हैं। इनमें कपड़े,…

स्वच्छ दीवाली अभियान बना खुशियों की सौगात, एक रुपये में लोगों को मिला घरेलू सामान

ग्वालियर

दीपावली पर घरों से निकलने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए नगर निगम के स्वच्छ दिवाली एक रुपये वाली अभियान में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी हो रही है।21 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान में 11 दिन के भीतर नागरिकों ने 10 हजार 829 वस्तुएं दान की हैं। इनमें कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं।

किसी के घर में जगह घेर रहा पुराना टीवी किसी के लिए मनोरंजन का नया साधन बन गया तो किसी के घर से निकला फ्रिज दूसरे परिवार के लिए बड़ी सुविधा। एक रुपये में टीवी, फ्रिज, आरओ और डबल बेड जैसे सामान पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

घर की जरूरत पूरी होने की खुशी थी…
बाल भवन में गुरुवार को नगर निगम के स्वच्छ दीवाली एक रुपये वाली अभियान के तहत सामग्री वितरण के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सामान लेने पहुंचे लोगों के लिए यह महज एक रुपये में वस्तु खरीदने का अवसर नहीं था, बल्कि घर की जरूरत पूरी होने की खुशी थी।

जरूरतमंद परिवारों के लिए ये सुविधाएं मिलना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं
कार्यक्रम में रूपसिंह स्टेडियम के पास निवास करने वाली ओमवती वाल्मीक अपने परिवार के लिए टीवी लेने पहुंचीं, तो वहीं मेंहदी वाले सैयद गोल पहाड़िया निवासी सुमन कुशवाह ने अपनी प्राथमिकता में फ्रिज को चुना। इरफान खान ने पलंग तो वहीं भावना ने आने वाले सर्दी के मौसम को देखते हुए रूम हीटर एक रुपये में खरीद लिया। जरूरतमंद परिवारों के लिए ये सुविधाएं मिलना किसी बड़ी सौगात से कम नहीं था। सिकंदर कंपू निवासी ममता ने शुद्ध पानी पीने के लिए आरओ खरीदा। सामान मिलने के बाद कई लोग इसे संभालकर घर ले जाने की व्यवस्था करते नजर आए। सामान वितरण कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त अभिषेक चौधरी, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, उपायुक्त एसबीएम मुकेश बंसल मौजूद थे।

25 हजार से अधिक वस्तुएं आईं अभियान में
नगर निगम ने दीपावली के दौरान घरों से निकलने वाली उपयोगी वस्तुओं को कचरे में जाने से बचाने के लिए 21 अक्टूबर से यह अभियान शुरू किया था। इस वर्ष शहरवासियों ने 25067 वस्तुएं जमा कराईं, जबकि पिछले साल यह संख्या करीब पांच हजार थी।

इनमें 21318 कपड़े, 803 जोड़ी जूते, 844 बोतलें, 453 किताबें, 192 इलेक्ट्रानिक आइटम, 192 खिलौने, 451 कंबल और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल है।

अभियान के जरिए नगर निगम ने एक ओर जरूरतमंद परिवारों को उपयोगी सामान उपलब्ध कराया, वहीं दूसरी ओर पुनः उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। किसी के लिए अनुपयोगी हो चुकी वस्तु किसी दूसरे परिवार की जरूरत पूरी कर सकती है, इस सोच को शहरवासियों के सहयोग ने मजबूती दी है।

1 व्यक्ति अधिकतम 5 वस्तुएं ले सकेगा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत घरों से एकत्रित सामग्री को फूलबाग स्थित थ्री आर सेंटर में छंटाई और जरूरी मरम्मत के बाद दोबारा उपयोग योग्य बनाया जाएगा। तीन नवंबर से यह वस्तुएं जरूरतमंदों को मात्र एक रुपये प्रति वस्तु की दर से उपलब्ध कराई जाएंगी। एक व्यक्ति अधिकतम पांच वस्तुएं ले सकेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports