,

मध्य प्रदेश की गोशालाओं के लिए बड़ी सौगात, निराश्रित गोवंश को मिलेगा विशेष पशु आहार

भोपाल  प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश को अब पशु खास ब्रांड का पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड, सांची दुग्ध महासंघ और मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू हुआ। गोवंश को मिलेगा पोषण पशुपालन एवं डेयरी विभाग…

मध्य प्रदेश की गोशालाओं के लिए बड़ी सौगात, निराश्रित गोवंश को मिलेगा विशेष पशु आहार

भोपाल
 प्रदेश की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश को अब पशु खास ब्रांड का पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश गोसंवर्धन बोर्ड, सांची दुग्ध महासंघ और मध्य प्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के बीच एमओयू हुआ।

गोवंश को मिलेगा पोषण
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालनालय में हुई बैठक में चारों संस्थाओं के अधिकारियों ने अनुबंध पर सहमति दी। इस व्यवस्था का उद्देश्य गोशालाओं में आश्रित निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण और पोषण व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

अब तक गोशालाओं में गोवंश के लिए चारे और अन्य पोषण की व्यवस्था की जाती थी। पशु आहार मिलने से उनके पोषण में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सांची दुग्ध महासंघ और पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम गोशालाओं तक पशु आहार पहुंचाएंगे।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग और गोसंवर्धन बोर्ड व्यवस्था के क्रियान्वयन में भूमिका निभाएंगे।

अनुबंध के अनुसार, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सांची दुग्ध महासंघ, भोपाल एवं मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम द्वारा पंजीकृत गौशालाओं तक सुदाना पशु आहार प्रदाय किया जाएगा। इससे गौशालाओं में आश्रित निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

बैठक में मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ. पी.एस. पटेल, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ, भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ. जयदीप बिस्वास, मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ के समूह प्रमुख (समन्वय) डॉ. शुभांकर नंदा, मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के कार्यपालिक संचालक डॉ. प्रवीण शिंदे, मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डॉ. अनुपम अग्रवाल, गौसंवर्धन बोर्ड के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. विनीत तिवारी तथा संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. प्रियकांत पाठक सहित संबंधित संस्थाओं के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विभाग की यह पहल प्रदेश की गौशालाओं में गोवंश के समुचित भरण-पोषण की व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न शासकीय संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से गौसंरक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किन संस्थाओं के बीच हुआ समझौता?

सुदाना पशु आहार की आपूर्ति के लिए इन चार संस्थाओं के बीच एमओयू किया गया है:

    पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश
    मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड
    मध्यप्रदेश राज्य दुग्ध महासंघ, सांची
    मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम

ये संस्थाएं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आपसी समन्वय से व्यवस्था संचालित करेंगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed