,

धार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर दो बड़ी कार्रवाई

दो अलग-अलग स्थानों से कुल 969.335 किलोग्राम गांजे के 1,284 हरे पौधे जप्त अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा…

धार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर दो बड़ी कार्रवाई

दो अलग-अलग स्थानों से कुल 969.335 किलोग्राम गांजे के 1,284 हरे पौधे जप्त
अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में धार पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध गांजा खेती के विरुद्ध दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1,284 हरे पौधे जप्त किए हैं। जप्त पौधों का कुल वजन 969.335 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपये है। दोनों कार्रवाई में अवैध गांजा खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कपास एवं तुअर की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती

थाना टाण्डा पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश देकर आरोपी के कपास के खेत से गांजे के 1,134 हरे पौधे जप्त किए। इनका कुल वजन 518.335 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना टाण्डा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं एक अन्य कार्रवाई में थाना मनावर की चौकी उमरबन पुलिस ने ग्राम करौंदिया खुर्द में दबिश देकर आरोपी के खेत से गांजे के 150 हरे पौधे जप्त किए। कपास एवं तुअर की फसल के बीच उगाए गए इन पौधों का कुल वजन 451 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 54 लाख 12 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन, तस्करी एवं वितरण से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह अभियान केवल अवैध मादक पदार्थों की जप्ती तक सीमित न रहकर इनके स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने पर भी केंद्रित है। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed