क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 14 नवंबर से होलकर स्टेडियम में मुफ्त एंट्री

इंदौर   मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में चौकों-छक्कों की बारिश देखने का मौका मिलेगा। अवसर होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का। 14 नवंबर से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित टी-20 प्रतियोगिता में देशभर की टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस बार दर्शकों के आकर्षण का केंद्र…

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 14 नवंबर से होलकर स्टेडियम में मुफ्त एंट्री

इंदौर 

 मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) में चौकों-छक्कों की बारिश देखने का मौका मिलेगा। अवसर होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का। 14 नवंबर से शुरू हो रही इस प्रतिष्ठित टी-20 प्रतियोगिता में देशभर की टीमें मैदान पर उतरेंगी। इस बार दर्शकों के आकर्षण का केंद्र टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) होंगे। अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम से खेलेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इंदौर में होंगे 21 मुकाबले
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत इंदौर में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें अधिकांश मैच होलकर स्टेडियम में होंगे। होलकर स्टेडियम के सभी मुकाबले दिन-रात के होंगे, जबकि डेली कॉलेज मैदान पर केवल दिन के मैच आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों को इन मुकाबलों के लिए टिकट नहीं खरीदना होगा। सभी मैच आम दर्शकों के लिए निःशुल्क और खुले रहेंगे।

हमारी तैयारी पूरी- एमपीसीसी
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इंदौर में मुकाबले

सौराष्ट्र-बिहार
रेलवे-तमिलनाडु (एलीट ग्रुप-बी)
जम्मू-कश्मीर-दिल्ली
रेलवे-बिहार
जम्मू-कश्मीर-तमिलनाडु
सौराष्ट्र-हरियाणा
दिल्ली-पंजाब
दिल्ली-बिहार

पंजाब-रेलवे
तमिलनाडु-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-सौराष्ट्र
पंजाब-तमिलनाडु
जम्मू-कश्मीर-बिहार
दिल्ली-सौराष्ट्र
रेलवे-हरियाणा
रेलवे-सौराष्ट्र
दिल्ली-हरियाणा
जम्मू-कश्मीर-पंजाब
तमिलनाडु-बिहार
दिल्ली-तमिलनाडु
पंजाब-सौराष्ट्र

आखरी बार भारत और वेस्ट इंडीज का मैच
होलकर स्टेडियम में आखरी बार 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 मैच हुआ था। इस मैच में भी धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चौके-छक्कों की बरसात की थी। शर्मा ने 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी जिसमे उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए थे। भारत इस मैच को 14 रन से जीता था।

होलकर स्टेडियम में खूब बरसते रन
इंदौर के होलकर स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के कारण बल्लेबाज यहां रनों की बरसात करते है। होलकर में कुल पांच अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच हुए है। यहां पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 204 है और दूसरी का 174 रन है। इस मैदान में हाईएस्ट टीम टोटल 260 पर 5 विकेट है जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी जो उस समय अंतराष्ट्रीय टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक था। रोहित ने 118 रनों की पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके ठोके थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports