,

योगी सरकार में बदला नौकरी का सिस्टम! 4,543 सब-इंस्पेक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र, CM ने कही बड़ी बात

 लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस को शुक्रवार को 4,543 नए सब इंस्पेक्टर मिले. लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले युवाओं को बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से सीधे सवाल किया, “चयन प्रक्रिया…

योगी सरकार में बदला नौकरी का सिस्टम! 4,543 सब-इंस्पेक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र, CM ने कही बड़ी बात

 लखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस को शुक्रवार को 4,543 नए सब इंस्पेक्टर मिले. लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने वाले युवाओं को बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से सीधे सवाल किया, “चयन प्रक्रिया में कोई खामी रही? कहीं सिफारिश की जरूरत तो नहीं पड़ी? किसी ने धौंस देकर नियुक्ति पत्र तो नहीं दिलाया?” उन्होंने कहा कि उन्हें खुद विश्वास नहीं है कि आज उत्तर प्रदेश में कोई धौंस दिखाकर नौकरी हासिल कर सकता है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने बदलते दौर को देखा है. अगर 2017 में डबल इंजन की सरकार नहीं आई होती तो पुलिस में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चयन होना एक सपने जैसा होता. उन्होंने पिछली सरकारों के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच कई ऐसी नियुक्तियां हुईं, जिनमें आवेदन किसी और ने किया और नौकरी किसी दूसरे व्यक्ति को मिल गई. इनमें से कई मामले अब भी अदालतों में लंबित हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसे बेईमान लोगों की संपत्ति जब्त करने का फैसला होगा तो उन्हें बहुत खुशी होगी. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी सिफारिश के अवसर मिल रहा है। 

9.5 साल में 9.5 लाख नियुक्ति पत्र देने का दावा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में करीब 9.5 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने एक लाख और नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य रखा था और यह आंकड़ा भी पार हो चुका है. हालांकि, अलग-अलग विभागों में भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। 

योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में होने वाली भर्तियों का भी ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि दिवाली के ठीक बाद राजस्व विभाग में 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. इसके बाद 4,000 होमगार्ड और 32 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से जुड़े नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा 25 हजार शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी है। 

2017 से अब तक यूपी पुलिस में 2.26 लाख से ज्यादा भर्तियां
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में 2 लाख 26 हजार से अधिक भर्तियां की जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार काम कर रही है। 

योगी ने यह भी कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. कुछ अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र फिलहाल रोके जाने की बात कहते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि जब सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी, तब उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports